फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Integrated command center is ready, the company is looking for a working agency for the software

Jhansi News: इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर तैयार, सॉफ्टवेयर के लिए कंपनी ढूंढ रही कार्यदायी संस्था

Thu, 15 May 2025 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Integrated command center is ready, the company is looking for a working agency for the software
ललितपुर। सुपर मार्केट स्थित पुराने एलआईसी भवन में शहर में ‘तीसरी आंख’ से निगरानी के लिए बने इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर संचालित नहीं हो पा रहा है। इससे शहर की गतिविधियों समेत सफाई की निगरानी ठीक से नहीं हो पा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सॉफ्टवेयर खराब होने कारण संचालन नहीं किया जा रहा है। जल्द ही दूसरी कंपनी से संपर्क कर इसे संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा बीते वर्ष इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर का निर्माण कराया है। इसमें कई प्रकार की सुविधाएं की गई हैं। इनमें शहर में निगरानी के लिए 14 सार्वजनिक स्थानों पर 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें आईसीसीसी से कंट्रोल किए जाने की सुविधा है। साथ ही कचरा प्रबंधन/एफएसएसएम वाहनों की ट्रैकिंग और सफाई व्यवस्था की हकीकत भी जान सकेंगे। इसके अलावा जनशिकायतों की सुनवाई व निस्तारण, टोलफ्री नंबर 1533 व 14420 भी जारी किए गए हैं। इसमें किसी भी प्रकार की समस्या व पालिका से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यदि कोई समस्या होने पर शिकायत भी दर्ज कराने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

लेकिन, वर्तमान में इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। न ही शहर में तीसरी आंख से निगरानी हो पा रही है। कारण कमांड सेंटर का सॉफ्टवेयर खराब हो गया है। इससे शहर में कचरा वाहनों की ट्रैकिंग नहीं हो पा रही है। यही नहीं लोगों को पालिका से संबंधित जानकारी के लिए कार्यालय तक जाना पड़ रहा है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सॉफ्टवेयर खराब होने से सेंटर का संचालन नहीं हो पा रहा है। दूसरी कंपनी से संपर्क कर कमांड सेंटर का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
घटनाओं को रोकने की भी व्यवस्था
शहर में किसी भी प्रकार की आपात स्थिति होने पर कैमरे के सामने तीन अंगुली सीसीटीवी कैमरे के सामने अपने हाथ के अंगूठे को मोड़कर दिखाने पर इमरजेंसी सिग्नल हो जाएगा। इसका मैसेज तत्काल पुलिस के पास पहुंच जाएगा। इस पर संबंधित व्यक्ति के पास कुछ ही समय में पुलिस मदद को पहुंच जाएगी। हालांकि चालू न होने से सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

---
कमांड सेंटर का सॉफ्टवेयर खराब हो गया है। अब तक कंपनी निशुल्क उपलब्ध करा रही थी। अब कंपनी को हायर करने की तैयारियां चल रही है। जल्द ही सेंटर को चालू कराया जाएगा। - दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed