फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Insurance schemes took hold in the district

बीमा योजनाओं ने जिले में पकड़ बनाई

Thu, 28 May 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 28 May 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
झांसी। केंद्र सरकार की बीमा योजनाएं जिले में हाथों हाथ ली गईं हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक पखवाड़े के भीतर एक लाख लोग इन योजनाओं के तहत अपने जीवन का बीमा सुरक्षा कवच ले चुके हैं। बैंकों द्वारा 31 मई तक लोगों से बीमा के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन


आम आदमी को बीमा सुरक्षा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दो बीमा योजनाएं शुरू की गईं हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत महज 12 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये की दुर्घटना बीमा सुरक्षा दी जा रही है। बीमाधारक की दुर्घटना मृत्यु होने पर उसके आश्रित को दो लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। इस योजना में 18 से 70 वर्ष की आयु के लोग पात्र हैं। जबकि, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 18 से 50 वर्ष की आयु के व्यक्तियों को 330 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये की जीवन बीमा सुरक्षा दी गई है।
विज्ञापन


इसमें स्वभाविक मृत्यु पर भी बीमाधारक के परिजनों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। इन दोनों योजनाओं का संचालन बैंकों के माध्यम से कराया जा रहा है। बैंक शाखाओं में उनके खाताधारकों के फार्म भराए जा रहे हैं। इसके लिए उनसे अलग से डाक्यूमेंट भी नहीं मांगे जा रहे है। कम प्रीमियम पर अधिक बीमा सुरक्षा तथा सुलभ होने के चलते यह योजनाएं लोगों को खूब भा रही हैं। अब तक एक लाख लोग अपना बीमा करा चुके हैं। बैंकों में बीमा के लिए 31 मई तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


‘बैंकों में बीमा पॉलिसी लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक जनपद में एक लाख खाते खोले जा चुके हैं। अंतिम दिनों में इस संख्या में भारी बढ़ोत्तरी की संभावना है।’
- एस के चावला, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed