फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Insurance company should immediately give 25 percent compensation for crop damage: DM

फसल क्षति का 25 फीसदी मुआवजा तत्काल दे बीमा कंपनी: डीएम

Thu, 19 Sep 2024 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Insurance company should immediately give 25 percent compensation for crop damage: DM
फोटो----
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बारिश से खराब हुईं फसलों का मुआवजा दिलाए जाने का मुद्दा छाया रहा। इस दरम्यान डीएम ने कहा कि फसलों को हुई क्षति के आकलन के लिए सर्वे जारी है। मकान क्षति व पशु हानि का भी मुआवजा दिया जाएगा। इस दरम्यान बीमा कंपनी को फसल क्षति का 25 प्रतिशत मुआवजा किसानों को तत्काल देने के निर्देश दिए।
विकास भवन में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि अतिवृष्टि से फसलों की क्षति के आकलन के लिए प्लॉट टू प्लाॅट सर्वे जारी है। मोंठ और गरौठा के एक-एक गांव का सर्वे पहले किया जा रहा है, ताकि बीमा कंपनी द्वारा फसल क्षति की 25 प्रतिशत आपदा राहत राशि दी जा सके, जिससे रबी की फसल में किसानों को समस्या न हो। इसके अलावा उन्होंने लंपी रोग की रोकथाम और पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए अभियान चलाकर किए जा रहे टीकाकरण का सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएम ने बताया कि जनपद में रबी की फसल के लिए उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बिक्री का लगातार सत्यापन किया जाएगा। गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ जुनैद अहमद, एडीएम वरुण कुमार पांडेय, डीडी कृषि एम पी सिंह, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
0000000000
मुआवजे का आधा पैसा ले रहे लेखपाल
बैठक में किसान नेता कमलेश लंबरदार ने डीएपी खाद सितंबर माह में उपलब्ध कराए जाने सुझाव दिया। साथ ही बताया कि ग्राम हाटी में गोशाला बनकर तैयार है, परंतु उसमें गोवंश को संरक्षित नहीं किया जा रहा है, जिससे छुट्टा गोवंश की समस्या बनी हुई है। महेन्द्र शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र की बिजली समस्या उठाई। किसान उत्तम कुमार सिंह ने बताया कि माह अप्रैल, मई 2024 में मटर की फसल का नुकसान दिखाया गया था और मोंठ तहसील में दर्जनों ग्रामों में पैसा लाभार्थियों को बांटा गया, परंतु कृषक से लेखपाल द्वारा आधा पैसा ले लिया गया, उन्होंने जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर नहीं कर रहा काम
झांसी। किसानों ने प्रशासन को शिकायती पत्र दिया, जिसमें बताया कि फसल खराब होने की सूचना बीमा कंपनी में 72 घंटे में दर्ज करानी होती है। लेकिन, बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर काम ही नहीं कर रहा है, जिससे किसान परेशान हैं। शिकायत करने वालों में बबीना ब्लॉक के छोटेलाल, दीपक, आत्माराम, कैलाश, आनंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed