{"_id":"676cb5f3c79422af3102da5e","slug":"instructions-to-conduct-district-advocates-association-elections-soon-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-461004-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव शीघ्र कराए जाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव शीघ्र कराए जाने के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव कराए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इस संबंध में अधिवक्ता प्रमोद शिवहरे द्वारा बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को प्रेषित पत्र पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष/सचिव को तत्काल चार्ज एल्डर्स कमेटी को सौंपे जाने के निर्देश दिए हैं।
एल्डर्स कमेटी चेयरमैन को भी 15 दिन में चुनाव प्रक्रिया शुरू करके दो माह में चुनाव समस्त प्रकिया पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया है। बार काउंसिल द्वारा पूर्व में भी 28 अगस्त को पत्र में चुनाव कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया था।जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव प्रमोद शिवहरे एड द्वारा प्रेषित पत्र में बताया गया था कि 29 मई 2024 को जिला अधिवक्ता संघ का कार्यकाल समाप्त हो गया है, परन्तु वर्तमान अध्यक्ष/सचिव द्वारा चुनाव न कराने के कारण उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गयी थी।जिसमे उच्च न्यायालय द्वारा 10 सितंबर 2024 को जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एवं सचिव को तत्काल एल्डर्स कमेटी को अपना चार्ज सौंपने तथा एल्डर्स कमेटी को यह निर्देशित किया कि 15 दिन के अन्दर चुनाव की प्रक्रिया शुरू करते हुए दो माह के अन्दर चुनाव की सम्पूर्ण प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, परन्तु अध्यक्ष/सचिव द्वारा जानबूझकर बिना किसी विधिक अधिकार के अभी तक न तो चुनाव कराया गया और न ही उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित आदेश का अनुपालन किया गया है।अध्यक्ष/सचिव को मॉडल बाईलॉज के नियमों के अन्तर्गत तत्काल एक सप्ताह के अन्दर अपना चार्ज एल्डर्स कमेटी को हस्तान्तरित करने के आदेश का पालन न किए जाने पर बार काउंसिल ऑफ उप्र के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने अध्यक्ष/सचिव, जिला अधिवक्ता संघ झांसी के विरुद्ध उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित आदेश एवं बार काउंसिल द्वारा पारित आदेश के अवमानना का दोषी पाते हुए उनके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने, अन्यथा की स्थिति में बार एसोसिएशन की सम्बद्धता तत्काल समाप्त करने की चेतावनी भी दी गई है।

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद
विज्ञापन