{"_id":"66a583d9244a2e07af091324","slug":"inspector-suspended-after-audio-went-viral-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-359403-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ऑडियो वायरल होने के बाद दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ऑडियो वायरल होने के बाद दरोगा निलंबित
विज्ञापन
झांसी। सकरार थाने में तैनात दरोगा दिग्विजय सिंह पाल का ऑडियो वायरल होने के बाद एससएपी राजेश एस ने उसे निलंबित कर दिया है। आरोपी दरोगा का शुक्रवार को 5.49 मिनट लंबा ऑडियो वायरल हुआ था। दरोगा दुष्कर्म पीड़िता के पति से अश्लीलता से भरे सवाल कर रहा था। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में दरोगा की यह करतूत प्रकाशित की थी। इसके बाद एसएसपी ने दरोगा दिग्विजय सिंह पाल को निलंबित कर दिया। आरोपी दरोगा के सेवानिवृत्त होने में महज 43 दिन शेष हैं।
23 जुलाई को डीआईजी के आदेश पर सकरार थाने में एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना दरोगा दिग्विजय पाल को सौंपी गई थी। 25 जुलाई को दरोगा ने पीड़िता के पति से मोबाइल पर ही पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान वह सामान्य मर्यादा भी भूल बैठा। पीड़िता के पति से एक के बाद एक दरोगा ने कई अश्लील सवाल कर डाले। दरोगा ने पीड़िता और आरोपी में मिलीभगत की बात तक कह डाली। पीड़िता का पति इन सब बातों से अनभिज्ञता जताता रहा लेकिन, दरोगा उसकी बात सुनने को राजी नहीं हुआ।
करीब 5.49 मिनट लंबे ऑडियो में दरोगा पीड़िता के पति से अश्लील सवाल पूछता सुनाई पड़ रहा है। पीड़िता ने दरोगा की हरकत की एसएसपी से भी शिकायत की थी। एसएसपी राजेश एस के मुताबिक आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसकी जांच भी कराई जा रही है।