फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inspector's son who was going to appear for examination was crushed by a truck

Jhansi: परीक्षा देने जा रहे दरोगा के बेटे को ट्रक ने रौंदा, 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया वाहन; हुई मौत

Wed, 21 Feb 2024 08:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 21 Feb 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
Inspector's son who was going to appear for examination was crushed by a truck
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

झांसी के नवाबाद थाना इलाके के महाराणा प्रताप नगर निवासी सब इंस्पेक्टर दीपक सेंगर आगरा में एलआईयू में तैनात हैं। उनका बेटा शशांक सेंगर (16) रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। बुधवार की सुबह तकरीबन आठ बजे शशांक अपने चचेरे भाई सूर्य प्रताप सिंह के साथ पेपर देने जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


टक्कर के बाद शशांक बाइक से नीचे गिर गया। इसके बाद ट्रक उसे करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया। इससे शशांक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। शशांक दो भाइयों में छोटा था। उससे बड़ा भाई छुटकू दसवीं कक्षा में पढ़ता है। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed