{"_id":"65d60c962876fa49950aaf84","slug":"inspector-s-son-who-was-going-to-appear-for-examination-was-crushed-by-a-truck-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: परीक्षा देने जा रहे दरोगा के बेटे को ट्रक ने रौंदा, 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया वाहन; हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: परीक्षा देने जा रहे दरोगा के बेटे को ट्रक ने रौंदा, 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया वाहन; हुई मौत
Wed, 21 Feb 2024 08:15 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 21 Feb 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
झांसी के नवाबाद थाना इलाके के महाराणा प्रताप नगर निवासी सब इंस्पेक्टर दीपक सेंगर आगरा में एलआईयू में तैनात हैं। उनका बेटा शशांक सेंगर (16) रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। बुधवार की सुबह तकरीबन आठ बजे शशांक अपने चचेरे भाई सूर्य प्रताप सिंह के साथ पेपर देने जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर के बाद शशांक बाइक से नीचे गिर गया। इसके बाद ट्रक उसे करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया। इससे शशांक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। शशांक दो भाइयों में छोटा था। उससे बड़ा भाई छुटकू दसवीं कक्षा में पढ़ता है। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन