फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inspector opens tea shop at crossroads in Jhansi

UP: इंस्पेक्टर ने चौराहे पर खोली चाय की दुकान, कहा- परिवार चलाने का किया इंतजाम, विभाग से न्याय की उम्मीद नहीं

Sun, 02 Feb 2025 10:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Feb 2025 10:22 PM IST
सार

इंस्पेक्टर ने इलाइट चौराहे के फुटपाथ पर चाय की दुकान खोली है। बातचीत में उसने बताया कि परिवार पालना है। आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग मुझे और मेरे परिवार के साथ कुछ भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Inspector opens tea shop at crossroads in Jhansi
इंस्पेक्टर ने खोली चाय की दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में निलंबित पुलिस इंस्पेक्टर ने रविवार को इलाइट चौराहे पर चाय की दुकान खोल ली। उसने कहा कि विभाग से न्याय की उम्मीद नहीं है। ऐसे में चाय की दुकान खोलकर परिवार चलाने का इंतजाम किया है। निलंबित इंस्पेक्टर की यह हरकत दिन भर चर्चा में रही।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर मोहित यादव स्थानांतरण होने पर तीन नवंबर 2021 को झांसी आए थे। विवेचनाओं को लंबित रखने के मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उन पर चार विभागीय जांच चल रही है। हाल ही में 15 जनवरी को मोहित यादव का छुट्टी को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक से विवाद हो गया था। मोहित ने डायल 112 के जरिये पुलिस बुला ली थी। पुलिस जब उसे थाना नवाबाद लेकर पहुंची थी तो वह वहां जमीन पर ही बैठ गया था। घटना के अगले दिन प्रतिसार निरीक्षक की शिकायत पर निलंबित इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को निलंबित इंस्पेक्टर इलाइट चौराहे के फुटपाथ पर चाय की दुकान खोल ली। बातचीत में उसने बताया कि परिवार पालना है। बहाली होने तक दुकान चलाता रहूंगा। निलंबित इंस्पेक्टर ने बताया कि ये लोग मुझे और मेरे परिवार के साथ कुछ भी कर सकते हैं। आरोप लगाया कि मेरा और पत्नी का फोन टेप करा रहे हैं। मेरे बच्चे स्कूल जाते हैं। ऐसे में कुछ भी हो सकता है। विभाग से न्याय की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed