फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inspector accuses MLA representative of cheating

दारोगा ने विधायक प्रतिनिधि पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Fri, 19 Nov 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Inspector accuses MLA representative of cheating
झांसी। पांच साल पहले ओरछा गेट चौकी प्रभारी के तौर पर तैनात रहे दरोगा विकास सिंह ने सदर विधायक रवि शर्मा के प्रतिनिधि दिलीप पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। दारोगा का कहना है कि विधायक प्रतिनिधि ने जमीन देने के एवज में उससे करीब पौने दो लाख रुपये ले लिए लेकिन, आज तक प्लॉट नहीं दिया। दरोगा का कहना है कि पैसे वापस मांगने पर अब विधायक प्रतिनिधि जान से मार देने की धमकी दे रहा है। दरोगा के आरोप लगाने के बाद से पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई है।
विज्ञापन

इन दिनों जालौन जिले में तैनात विकास सिंह की तैनाती वर्ष 2015 में कोतवाली के ओरछा गेट चौकी में थी। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में दारोगा विकास का कहना है कि तैनाती के दौरान दिलीप पांडेय निवासी टकसाल से उसकी मुलाकात हुई थी। उस दौरान उसे एक प्लॉट की जरुरत थी। आरोपी ने बड़ागांव गेट बाहर एक प्लॉटिंग की बात बताई। भुक्तभोगी का कहना है कि झांसी में तैनात एक दरोगा मनोज कुमार वर्मा के सामने उसने दिलीप को कुल 1.85 लाख रुपये नकद दिए। उसके बाद दिलीप ने जल्द ही प्लॉट देने की बात कही थी लेकिन, उसके बाद से आज तक उसने प्लॉट नहीं दिया। जब काफी समय बीत गया तब उसने पैसा वापस मांगा। कुछ समय तक तो दिलीप टालमटोल करता रहा लेकिन, बाद में विधायक रवि शर्मा के नाम पर धमकाने लगा। दिलीप ने धमकाते हुए कहा कि पैसा वापस मांगने पर जान से मार देगा। दारोगा की विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ तहरीर देने के बाद से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मामूली विवाद में मारपीट, फायरिंग का आरोप
झांसी। कोतवाली के सैंयर गेट बाहर निवासी मोहम्मद जफर पुत्र शम्सउद्दीन ने मामूली विवाद के बाद मारपीट के साथ फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी हैै। भुक्तभोगी का कहना है कि बुधवार रात करीब दस बजे छोटू निवासी टेकरी के पीछे से उसका विवाद हो गया। विवाद के दौरान गोलू के साथ अन्य लोग भी आ गए। सभी गाली-गालौज करने लगे। जब उसने मना किया तब उसे जान से मार देने की धमकी देने लगे। इस दौरान तमंचे से फायर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed