फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inspection progress of construction of toilets in schools

स्कूलों में शौचालय निर्माण की देखी प्रगति

Sun, 07 Jun 2015 12:08 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में चल रहे शौचालय निर्माण को लेकर शासन गंभीर है। पिछले दो दिनों में सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय के सहायक अभियंता एवं अन्य अधिकारियों ने चिरगांव एवं बड़ागांव ब्लॉक के प्राथमिक स्कूलों का दौरा कर शौचालय निर्माण की प्रगति देखी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार उन्होंने चिरगांव के प्राथमिक विद्यालय उजयान, सच्चरगढ़, धमना खुर्द, मियांपुर, तिंदवारी का निरीक्षण किया। वहां शौचालय निर्माण कार्य की प्रगति देखी। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बारी द्वितीय में शौचालय निर्माण में लग रही 70 हजार धनराशि को प्राथमिक विद्यालय सेमरी में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। यहां सार्वजनिक उपक्रम से निर्माण कराने को कहा है। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय धमना खुर्द द्वितीय में शौचालय निर्माण के लिए जगह गलत चिह्नित करने पर दूसरी जगह निर्माण कराने का निर्देश दिया।   
विज्ञापन

इस दौरान बड़ागांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भरारी, जौरी बुजुर्ग, अंबावाय, पालर आदि में चल रहे निर्माण कार्य की स्थिति जानी। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed