फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   inspection for comply lockdown

लॉकडाउन के पालन को दौड़ा प्रशासनिक अमला

Tue, 07 Apr 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
inspection for comply lockdown
inspection for comply lockdown
झांसी। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी दौड़ लगाते नजर आए। इस दौरान कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने उनाव गेट क्षेत्र में जगह-जगह निरीक्षण किया। जबकि डीएम आंद्रा वामसी ने सुभाष गंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भीड़ मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने मेडिकल स्टोरों पर सोशल डिस्टेंसी का पालन न होने पर नाराजगी व्यक्त की। मंडलायुक्त ने झांसीए उन्नाव-बालाजी सीमा पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस फ ोर्स से बात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कोट बेहटा में किसान से भी फ सल कटाई के संबंध में जानकारी ली। उन्नाव गेट स्थित जन सुविधा केंद्र पर भीड़ देख केंद्र संचालक को फ टकारते हुए सोशल डिस्टेंसी का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं डीएम आंद्रा वामसी ने सुभाष गंज बाजार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बाजार में दुकानों पर भीड़ को देख नाराजगी व्यक्त की और भीड़ हटाए जाने के निर्देश दिए। बाजार में नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी द्वारा पुलिस बल के साथ भ्रमण किया गया। डीएम ने सुभाष गंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बात कर नाराजगी जताई। डीएम ने 14 अप्रैल तक थोक दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, सीओ सिटी संग्राम सिंह, गुलाबचंद राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed