फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inspected in Lalitpur, meeting in Jhansi

ललितपुर में होगा निरीक्षण, झांसी में बैठक

Thu, 28 Jan 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Inspected in Lalitpur, meeting in Jhansi
झांसी। मंडल में हुए ग्रामीण विकास की हकीकत जानने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन पांच फरवरी को आएंगे। वह सबसे पहले ललितपुर जाकर विभिन्न ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, तदोपरांत झांसी आकर मंडल के तीनों जिले झांसी, ललितपुर व जालौन के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


प्रमुख स्टाफ आफीसर आलोक कुमार ने मंडलायुक्त कार्यालय को भेजे कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव पांच फरवरी को सुबह दस बजे हैलीकाप्टर से ललितपुर पहुंचकर वहां के चिह्नित ग्रामों का निरीक्षण कर जनसामान्य से वार्ता करेंगे। यह गांव कौन से होंगे यह उसी समय तय किया जाएगा। पूर्वाह्न 11 जिला मुख्यालय के  लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


पूर्वाह्न 11.15 बजे वह जनपद के जनप्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। दोपहर 12 बजे ललितपुर से झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.30 बजे झांसी आगमन के बाद वह यहां के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्याएं जानेंगे। दोपहर एक से दो बजे तक का समय लंच व आराम के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक वह विकास भवन सभागार में मंडल के सभी अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम चार बजे वह हैलीकाप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने मंडल के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तय कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां व समस्त व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव वर्ष 2012-13 से चयनित डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के ग्रामों के साथ विभिन्न गांवों में नाली, संपर्क मार्ग, लोहिया आवास, इंदिरा आवास, मनरेगा, पेंशन, कौशल विकास, आजीविका मिशन, शिक्षा, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण आदि कार्यों की समीक्षा करेंगे।

आठ प्रमुख सचिव भी आएंगे
मुख्य सचिव के साथ समीक्षा बैठक में आठ विभागों के प्रमुख सचिव भी आएंगे। बैठक में गृह, ऊर्जा, ग्राम्य विकास, पशुधन, कृषि, सिंचाई एवं जल संसाधन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव शामिल होंगे।


पहले आ सकते हैं प्रमुख सचिव
मुख्य सचिव के दौरे से एक या दो दिन पूर्व मंडल के जिलों में विकास की स्थिति की थाह लेने के लिए विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव आ सकते हैं। यह प्रमुख सचिव विभिन्न गांवों में जाकर उनकी स्थिति का जायजा ले सकते हैं। हालांकि, अभी ऐसा कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, लेकिन संभावनाओं के चलते अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed