{"_id":"5dbe97258ebc3e016b6b1b3a","slug":"innocent-dead-body-found-in-field-at-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, घर के पीछे खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, घर के पीछे खेत में मिला शव
Sun, 03 Nov 2019 02:30 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Nov 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
मृतक बच्ची का घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोंठ (झांसी)। मोंठ थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय बालिका की हत्या कर शव उसके मकान के पीछे धान के खेत में फेंक दिया गया। परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है। एसएसपी ने भी बालिका के चेहरे पर नाखून के निशान होना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
रविवार की सुबह एक बालिका का शव खेत में पड़ा मिला। बच्ची के मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, पुलिस आशंका जता रही है कि बालिका की मौत किसी विषैले कीडे़ के काटने से भी हो सकती है। दुष्कर्म का पता करने के लिए स्लाइड तैयार की गई, जिसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
बालिका के मुंह से झाग निकल रहा था व मुंह पर नाखून के निशान थे। शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान नहीं मिले। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. ओमप्रकाश सिंह, एसएसपी।