फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Innocent Child Dies After Getting Entangled in Swing's Loop While Playing

Jhansi News: खेलते समय झूले के फंदे में फंस मासूम की मौत

Thu, 04 Jun 2026 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Innocent Child Dies After Getting Entangled in Swing's Loop While Playing
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी/बड़ागांव। बड़ागांव के बराठा गांव में बुधवार शाम हादसे में घर में खेलते समय झूले के फंदे में फंस जाने से नौ साल ऋषभ की जान चली गई। कुछ देर बाद जब कमरे में मां पहुंची, तब वह फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतारा लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बराठा गांव निवासी बिहारी पेट्रोल पंप में सेल्समैन है। बुधवार को वह ड्यूटी गया था। पत्नी रंजना, नौ साल का बेटा ऋतिक एवं छोटी बेटी ऋतिका घर पर थीं। परिजनों का कहना है शाम करीब 6:30 बजे मां रंजना बेटी को लेकर घर के बाहर बैठी थी जबकि ऋतिक घर के अंदर अकेले खेल रहा था। घर के अंदर एक मोटी रस्सी बंधी हुई थी। इसमें अक्सर वह रस्सी डालकर झूला झुलता था। बुधवार शाम को भी पलंग के सहारे रस्सी फंसाकर वह झूला झूल रहा था। झूलते समय हाथ से छूटकर रस्सी उसके गले में फंस गई। ऋषभ इससे निकल नहीं सका। दम घुटने पर घबराकर वह पलंग से नीचे कूद पड़ा, जिससे उसके गले की रस्सी कस गई। रस्सी कसने पर कुछ देर बाद दम घुटने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब रंजना अंदर पहुंची, तब बेटा का शव रस्सी में फंसा लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही मां चीखकर अचेत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में बड़ागांव पुलिस पहुंच गई हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर लगते ही पिता बिहारी रोते-बिलखते पहुंच गया। ऋषभ डीएवी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि हादसे में ही मासूम की जान गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed