{"_id":"6ae8f15c0d7ddc37cc0f0b43","slug":"information-on-water-supply-in-rural-areas-will-be-available-via-an-app-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-909817-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ग्रामीण क्षेत्रों में एप से मिलेगी जलापूर्ति की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ग्रामीण क्षेत्रों में एप से मिलेगी जलापूर्ति की जानकारी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी जानकारी के लिए अब लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जल जीवन मिशन के तहत जलसारथी एप विकसित किया गया है। यह एप ग्रामीणों को अपने मोबाइल पर गांव की पेयजल व्यवस्था की पूरी जानकारी देता है।
एप के माध्यम से ग्रामीण अपने गांव की पानी की आपूर्ति और पेयजल योजनाओं की प्रगति जान सकते हैं। झांसी जनपद में अब तक 3590 लोगों ने यह एप डाउनलोड किया है। जलसारथी एप का उद्देश्य ग्रामीण पेयजल योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक आसानी से पहुंचाना है। इससे ग्राम, ग्राम पंचायत और जिला स्तर पर पेयजल योजनाओं की स्थिति देखी जा सकती है। हर घर नल कनेक्शन से संबंधित जानकारी भी एप पर उपलब्ध है। अधिकारी भी योजनाओं की प्रगति और निगरानी से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जलसारथी एप की एक खासियत यह है कि नागरिक पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतें और सुझाव दर्ज करा सकते हैं। वे दर्ज की गई शिकायत की स्थिति भी जान सकते हैं। इससे समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके निस्तारण पर नजर रखने में मदद मिलती है। अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार सिंह ने जनपद वासियों से अधिक से अधिक एप डाउनलोड करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा नागरिकों को अपनी समस्याएं विभाग तक पहुंचाने में सहायक होगी।