फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   matter of verbal fight misinformation of engineer hostage police in action

इंजीनियर को बंधक बनाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जांच में कहासुनी का निकला मामला

Sat, 31 Aug 2019 03:59 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2019 03:59 AM IST
विज्ञापन
matter of verbal fight misinformation of engineer hostage police in action
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

थाना सीपरी बाजार क्षेेत्र स्थित एक कंपनी के इंजीनियर को बंधक बनाने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचने पर मामला बंधक बनाने का नहीं बल्कि कहासुनी का निकला। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित पीतमपुर गांव निवासी छोटे राजा गुर्जर का क्रशर है। पिछले दिनों एक मशीन में ग़ड़बड़ी आ गई थी। सुधार कराए जाने के लिए कंपनी के इंजीनियर को सूचना दी थी। कई दिनों से सूचना देने के बाद भी इंजीनियर के न आने के कारण मशीन में सुधार नहीं हो सका।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मौके पर पहुुंचकर इंजीनियर ने मशीन को सुधारना शुरू किया। इसी बीच इंजीनियर ने एक पार्ट न होने की बात कहते हुए मशीन सुधारने से मना कर दिया, जिसको लेकर दोनोें के बीच कहासुनी हो गई। इंजीनियर ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। वहां किसी ने इंजीनियर को बंधक बनाने की सूचना डायल 100 पर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलते ही सीपरी पुलिस देर शाम उक्त व्यक्ति के घर पहुंची, जहां इंजीनियर को पाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मशीन कई दिनोें से खराब थी। सूचना देने के कई दिनों बाद इंजीनियर का आना हुआ। ऐसे में पार्ट्स न होने की बात कहते हुए सुधारने से मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed