{"_id":"67df1d6441465357e4056025","slug":"information-given-about-the-facilities-for-paying-house-tax-online-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-518432-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ऑनलाइन गृहकर जमा करने की सुविधाओं के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ऑनलाइन गृहकर जमा करने की सुविधाओं के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम सभागार में शनिवार को जन सुविधा केंद्र के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण हुआ। अपर नगर आयुक्त मो. कमर ने नगर निगम से संबंधित जनमानस से जुड़ी सुविधाएं जैसे नामांतरण प्रक्रिया, एनओसी, ट्रेड लाइसेंस और ऑनलाइन गृहकर जमा करने की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
ऑनलाइन गृहकर नामांतरण की जानकारी देते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। अनापत्ति प्रमाणपत्र और ट्रेड लाइसेंस के आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करने पर आवेदनकर्ता को निर्धारित शुल्क के रूप में 30 रुपये सीएचसी को देने होंगे। इससे लोगों को नगर निगम कार्यालय तक आने-जाने में समय और खर्च भी बचेगा। प्रशिक्षण में सीएचसी के 52 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार, आकाश रंजन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन