फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inform women and girls about their rights to safety.

Jhansi News: महिलाओं-बालिकाओं को बताए सुरक्षा के अधिकार

Thu, 17 Sep 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 17 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Inform women and girls about their rights to safety.
मोंठ। मिशन शक्ति फेज-5.2 के तहत थाना मोंठ की टीम ने ग्राम बम्हरौली में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। टीम ने ऑपरेशन जागृति अभियान के अंतर्गत उनकी सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी दी। विपरीत परिस्थितियों में तत्काल सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए।
विज्ञापन

पुलिस आपातकालीन सहायता के लिए 112, महिला पावर हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 नंबर बताए गए। साइबर अपराध के लिए 1930 तथा महिला हेल्पलाइन 181 पर संपर्क करने को कहा गया। थाना मोंठ में स्थापित महिला हेल्प डेस्क और बहू-बेटी सम्मेलन की जानकारी भी दी गई। टीम ने महिलाओं को समस्याओं को छिपाने के बजाय पुलिस या हेल्पलाइन से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। केंद्र व प्रदेश सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी इस दौरान दी गई। इनमें कन्या सुमंगला योजना और आयुष्मान भारत योजना शामिल थीं। टीम ने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा और सशक्तीकरण की पहली सीढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed