फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inflation will be an election issue this time: Priyanka

इस बार महंगाई चुनावी मुद्दा बनेगा : प्रियंका

Sat, 30 Oct 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Inflation will be an election issue this time: Priyanka
झांसी। कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका वाड्रा गांधी शुक्रवार को ललितपुर से लौटकर झांसी आईं। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि किसान खाद की समस्या, कृषि कानून और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं। किसानों को इस समय मदद की जरूरत है लेकिन सरकार उन्हें कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाएं आगे आएंगी तो उनके स्तर में सुधार होगा। अबकी बार महंगाई चुनावी मुद्दा बनेगा।
विज्ञापन

उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई और महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रानी झांसी के किले में पहुंचकर तोपची गुलाम गौस खां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने किसानों की हालत दयनीय कर दी है। सरकारी नीतियों से साफ है कि उसके पास किसानों के लिए न्याय नहीं है जबकि, कांग्रेस किसानों के साथ है और लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि खाद वितरण का सिस्टम खराब हो गया है, उसे जानबूझकर खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन

खाद की लाइन में खड़े-खड़े किसान की मौत हो गई हैै। हम किसान के परिवार की आर्थिक मदद करेंगे। उनका कर्ज चुका देंगे। खाद की बोरी में चोरी हो रही है। पहले बोरी 50 किलोग्राम की थी, अब 45 किलो की हो गई है। अधिकारी और नेताओं की साठगांठ चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद की एक बोरी दो हजार रुपये में मिल रही है। महंगाई हद से ज्यादा बढ़ रही है। पेट्रोल और रसोई गैस महंगी हो गई है। वहीं, राजनीति में महिलाओं के दखल पर उन्होंने कहा कि महिलाएं जब राजनीति में भागीदार बनेंगी तो बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed