फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Industrial activity will intensify on Baruasagar, Kanpur Road

Jhansi News: बरुआसागर, कानपुर रोड पर तेज होगी औद्योगिक गतिविधि

Sun, 03 Aug 2025 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Industrial activity will intensify on Baruasagar, Kanpur Road
- महायोजना 2031 में प्रस्तावित की गई है 1382.82 हेक्टेयर भूमि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में अब बरुआसागर और कानपुर रोड पर नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। झांसी विकास प्राधिकरण ने महायोजना-2031 में इन दोनों स्थानों पर औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित किए हैं, जिसे 26 जुलाई को ही शासन की मंजूरी मिल चुकी है।
महायोजना 2031 में औद्योगिक भू-उपयोग के तहत 1382.82 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित की गई है, जो कुल क्षेत्रफल का 7.12 प्रतिशत है। नई महायोजना में मुख्य रूप से बरुआसागर और कानपुर मार्ग पर पारीछा पावर प्लांट के पास औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित है। बताया गया कि पहले से ही इन स्थानों पर थोड़ी बहुत औद्योगिक गतिविधियां हो रही हैं। अब यहां उद्योग स्थापित करने के लिए लोग खुद ही भू-स्वामी से जमीन खरीद सकेंगे। यहां औद्योगिक पार्क बन सकेगा। फैक्टरी लग सकेंगी। उद्योग स्थापना के लिए नियम-शर्तें भी सरल होंगी। इससे आसानी से झांसी विकास प्राधिकरण से नक्शा भी पास हो सकेगा। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव का कहना है कि इन दोनों स्थानों पर औद्योगिक गतिविधियां तेज होंगी।
विज्ञापन


बुंदेलखंड का औद्योगिक नगर बन रहा झांसी
झांसी में औद्योगिक शहर बीडा बसाया जा रहा है। इसे 33 गांवों की 22 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा गरौठा तहसील में 1034 हेक्टेयर में डिफेंस कॉरिडोर विकसित हो रहा है। 15 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को जमीन उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही इन फैक्टरियों में सुरक्षा उपकरण निर्माण का काम शुरू होगा। ऐसे में बुंदेलखंड में झांसी औद्योगिक नगरी के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed