फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   indifference

मलबे ने बिगाड़ दिया ऐतिहासिक मैदान का स्वरूप

Thu, 30 Jul 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
indifference
बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज के खेल ग्राउंड में पड़ा मलबा। - फोटो : REPORTERS
झांसी। इतिहास को अपने में समेटे खेल का मैदान अब मलबे का शिकार हो गया है। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते मैदान में कूड़ा पड़ा रहता है। साथ ही मैदान पर चल रहे पानी की टंकी के निर्माण का मलबा भी स्वरूप बिगाड़ रहा है। इसे लेकर खेल प्रेमियों ने रोष व्यक्त कर डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

महानगर के मोहल्ला खुशीपुरा स्थित विपिन बिहारी इंटर कॉलेज का खेल मैदान अपने में इतिहास को समेटे है। बताया जाता है कि इस मैदान पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र समेत तमाम खिलाड़ियों ने खेलकर ख्याति पाई। वहीं देवानंद की फिल्म लव मैरिज की शूटिंग भी इसी मैदान पर हुई। इसके साथ ही बसपा के नेेता कांशीराम ने भी अपनी पहली रैली इसी मैदान पर आयोजित की थी। 150 साल पुराने इस खेल मैदान की दुर्दशा को लेकर प्रबंधन कमेटी और प्रशासन भी संजीदा नहीं है। खेल प्रेमियों का कहना है कि प्रबंध कमेटी द्वारा देखरेख न किए जाने सेे मैदान का स्वरूप बिगड़ गया हैै। अवैध कब्जे हो रहे हैं। साथ ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस मैदान पर एक और पेयजल टंकी का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार ने खोदाई में निकले मलबे को मैदान पर फेंक दिया है। लोगों ने डीएम और डीआईओएस से मैदान की सुरक्षा और स्वरूप को बचाने की मांग की हैै। मांग करने वालों में बलदाऊ कोरी, पूर्व पार्षद सुरेश चंद्र गोपी, खेमराज, संजय तिवारी, स्वीकार राज, आदेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed