फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   India Russia joint Military exercises Indra 2018 has been ended in Jhansi

इंद्र 2018: बबीना में भारत-रूस के संयुक्त सैन्य अभ्यास का हुआ समापन

Wed, 28 Nov 2018 03:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Updated Wed, 28 Nov 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
India Russia joint Military exercises Indra 2018 has been ended in Jhansi
INDRA 2018 - फोटो : अमर उजाला
भारत और रूस की सेनाओं के बीच हो रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र 2018 का आज बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में समापन हो गया। इस मौके पर दोनों सेनाओं के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस सैन्य अभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं ने रणकौशल, अनुभव और तकनीक को साझा किया।
विज्ञापन


रूस से आई सैन्य टुकड़ी का चीन बार्डर पर तैनाती का विशेष अनुभव है। लिहाजा उसके अनुभवों से भारतीय सेना का चीन के संबंध में अधिक अनुभवी और कुशल होना तय है। इस अभ्यास से विश्व फलक पर आतंकवाद और उसे प्रश्रय देने वाले संगठनों व देशों का मनोबल भी टूटेगा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद 21वीं सदी की बड़ी चुनौती है। इसके लिए दोनों सशस्त्र सेनाएं अपने रणकौशल, अनुभव, क्षेत्र विशेष की केस स्टडी को साझा किया। आतंकवाद (काउंटर टेररिज्म) और घुसपैठियों पर अंकुश (काउंटर इंसरजेंसी) पर भी विशेष फोकस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस और भारत के संबंध बहुत पुराने हैं। यह दोनों सेनाओं के बीच दसवां सैन्य अभ्यास है। इससे पहले अब तक पांच बार रूस में और चार बार भारत में ऐसा सैन्याभ्यास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed