फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   India made a mistake by closing the embassy in Afghanistan: Salman Khurshid

झांसी में बोले सलमान खुर्शीद: अफगानिस्तान में एंबेसी बंद करके भारत ने गलती की, ऐसा नहीं होना चाहिए था

Sun, 12 Sep 2021 02:51 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 12 Sep 2021 02:51 PM IST
सार

खुर्शीद ने कहा कि अफगानिस्तान में आज तालिबान हावी हो गया है। भारत की दो चिंताएं हैं। पहली वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना। अमेरिका वहां है नहीं। चीन से हमारे संबंध बहुत मधुर नहीं हैं। दूसरी भारत ने अफगानिस्तान में शिक्षा, सड़क, बिजली, पार्लियामेंट, डैम बनाने आदि पर लाखों करोड़ रुपये खर्च किए हैं। बड़ा सवाल ये है कि क्या इन सब पर पानी फिर गया? 

विज्ञापन
India made a mistake by closing the embassy in Afghanistan: Salman Khurshid
salman khurshid

विस्तार

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भारत ने अफगानिस्तान में एंबेसी बंद करके गलती की है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसे बंद नहीं किया जाना चाहिए था। कुछ लोग तालिबान के नए प्रारूप को अच्छा बता रहे हैं। लेकिन, अभी इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


खुर्शीद ने कहा कि अफगानिस्तान में आज तालिबान हावी हो गया है। भारत की दो चिंताएं हैं। पहली वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना। अमेरिका वहां है नहीं। चीन से हमारे संबंध बहुत मधुर नहीं हैं। दूसरी भारत ने अफगानिस्तान में शिक्षा, सड़क, बिजली, पार्लियामेंट, डैम बनाने आदि पर लाखों करोड़ रुपये खर्च किए हैं। बड़ा सवाल ये है कि क्या इन सब पर पानी फिर गया? 
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब कई लोग कह रहे थे कि तालिबान अफगानिस्तान पर काबिज हो जाएगा तब भारत को अच्छे संबंध वाले अफगानिस्तान के बड़े नेताओं से बातचीत करके संभावनाओं पर चर्चा करनी चाहिए थी। उल्टा भारत अमेरिका से बात करके ये दावा करता रहा कि ऐसा कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल पर उन्होंने कहा कि तालिबान बदल गया इसका कोई तथ्य नहीं है। वहां की सड़कों पर जो हाल है, उससे शंकाएं हैं कि तालिबान अभी संभला नहीं है। सर्वदलीय बैठक में अफगानिस्तान के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने चिंता जताई थी।आठ-नौ प्रश्न दिए थे। अब तक केंद्र सरकार ने कुछ नहीं बताया नहीं कि क्या हो रहा है? 

दुनिया में तालिबान के संबंध में जो बात हो रही है, उसमें भारत को शामिल नहीं किया जा रहा है। पूर्व मंत्री बोले कि कांग्रेस की सरकार में हमेशा नॉर्दन एलायंस को दवा, पुलिस ट्रेनिंग आदि से मदद की गई। यूनाइटेड नेशन में भी उनकी आवाज बने। इस दौरान घोषणा पत्र समिति के सदस्य अमिताभ दुबे, सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सक्सेना मौजूद रहे।

जन-जन की राय से तैयार हो रहा घोषणापत्र

खुर्शीद ने बताया कि यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का घोषणा पत्र जन-जन की राय से तैयार किया जा रहा है। ताकि, हर व्यक्ति को अहसास हो कि उसकी राय को भी शामिल किया गया है। साथ ही जनता के हिसाब से योजनाएं बन सकें।

आस्था और वैज्ञानिक थ्योरी दोनों अलग
पूर्व मंत्री ने कहा कि सनातन धर्म के लोगों के लिए भगवान राम आस्था का विषय हैं। आस्था का हम सभी सम्मान करते हैं। किसी की आस्था पर सवाल उठाना हमारे देश की प्रथा नहीं है। वैज्ञानिक थ्योरी और आस्था दोनों अलग हैं।

ओवैसी से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं
ओवैसी के कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के सवाल पर खुर्शीद बोले कि उनके यूपी में चुनाव लड़ने से पार्टी को कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। ये भी बोले कि वह बीजेपी को समझदार पार्टी नहीं मानते हैं। कोरोना काल में भाजपा के मिस मैनेजमेंट पर जल्द रिपोर्ट देंगे।

प्रियंका के सीएम उम्मीदवार पर बोले, कई चेहरे
प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चेहरा होंगी, के सवाल पर सलमान ने कहा कि इस मामले में उनसे ही पूछा जाना चाहिए। कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री के कई चेहरे हैं। लगातार पार्टी छोड़ रहे नेताओं पर बोले कि जो चले गए, वो चले गए। ज्योतिरादित्य सिंधिया के सवाल पर कहा कि वो बेटे समान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed