फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   India is being discussed all over the world because of Modi: Ashwini Choubey

मोदी की वजह से पूरी दुनिया में हो रही है भारत की चर्चा: अश्विनी चौबे

Sun, 07 Apr 2024 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
India is being discussed all over the world because of Modi: Ashwini Choubey
- पूरे देश में भाजपा के पक्ष में बना हुआ है माहौल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। यही वजह है कि इस आम चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिलने वाली सीटों का आंकड़ा 400 के पार होने जा रहा है। इसके लिए पूरे देश में माहौल बना हुआ है। वह शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में झांसी आए थे।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचार के खात्मे की लड़ाई लड़ रही है। इससे भ्रष्टाचारी तिलमिलाए हुए हैं। विपक्ष के भी तमाम नेताओं को यह बात हजम नहीं हो रही है। लेकिन, जनता यह बात अच्छी तरह से समझ रही है। यही वजह है कि पूरे देश में भाजपा और एनडीए के पक्ष में माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा का हाथी पस्त हो चुका है, जबकि सपा की साइकिल की रफ्तार भी मंद पड़ चुकी है। स्थिति यह है कि कांग्रेस के नेता उत्तर प्रदेश से पलायन कर चुके हैं। इस माहौल में जनता उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा और एनडीए के प्रत्याशियों को जिताने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे बिहार की बक्सर लोकसभा सीट से पिछले दो बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं, लेकिन इस बार भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया है। उनके स्थान पर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। टिकट कटने के सवाल को लेकर वे चुप्पी साधे रहे। बस इतना ही कहा कि संगठन का निर्णय सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को झांसी आए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने दतिया में मां पीतांबरा और ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन किए। इस बीच वह अधिवक्ता शैलेंद्र मोहन अवस्थी के निवास पर पहुंचे। यहां उनका डाॅ. महेंद्र अवस्थी, अमित अवस्थी, हर्ष अवस्थी, शुभम जैसवानी, अमित परिहार, ज्ञानेंद्र मोहन अवस्थी ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed