{"_id":"5e6fd3c98ebc3ea7cf34ef99","slug":"incroachment-jhansi-news-jhs162593181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जों ने रोकी झांसी-खजुराहो फोरलेन निर्माण की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जों ने रोकी झांसी-खजुराहो फोरलेन निर्माण की रफ्तार
विज्ञापन
अतिक्रमण की वजह से थमा हुआ है सड़क का निर्माण।
झांसी। झांसी - खजुराहो फोरलेन निर्माण की गति पर 14 स्थानों पर जमा अतिक्रमण ने ब्रेक लगा दिया है। इससे काम की गति धीमी पड़ गई है। तय अवधि में निर्माण पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। मुआवजा वितरण के बाद भी ये स्थिति बनी हुई है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा झांसी से खजुराहो तक 186 किलोमीटर तक फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। ये काम फरवरी 2018 में शुरू हुआ था, जबकि नवंबर 2020 में पूरा किया जाना है। सड़क निर्माण के लिए एनएचएआई ने जनपद में 76 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की है। इसका एक अरब बारह करोड़ रुपये मुआवजा भी दिया जा चुका है। शुरुआत में सड़क का निर्माण तेज गति से हुआ, लेकिन अतिक्रमण की वजह से ये कई स्थानों पर ये शुरू भी नहीं हो पाया है।
इस सड़क के रास्ते में आने वाले ग्राम सकरार, जावन, झांकरी, दिगारा, कोछाभांवर व फुटेरा में अतिक्रमण न हटने की वजह से इन स्थानों पर सड़क निर्माण का काम अटका हुआ है। यहां तक की सड़क के स्टार्टिंग प्वाइंट कानपुर रोड पर दिगारा में भी अतिक्रमण पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है। हालांकि, पहले अतिक्रमण की ये परेशानी 19 स्थानों पर बनी हुई थी, परंतु हाल में प्रशासन ने हस्तक्षेप कर पांच स्थानों से अवैध कब्ज हटवा दिए हैं। शेष कब्जों को हटाने की दिशा में भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलों का निर्माण अस्सी फीसदी पूरा
झांसी। झांसी - खजुराहो फोरलेन निर्माण के दौरान बेतवा, सुखनई व धसान नदी पर नये पुलों का निर्माण भी किया जा रहा है। तीनों पुलों का निर्माण अस्सी फीसदी से अधिक पूरा कर लिया गया है। बाकी बचा हुआ काम भी तेज गति से जारी है।
काटे गए पांच हजार पेड़
झांसी। फोरलेन निर्माण कार्य के लिए बड़े पैमाने पर रास्ते में आने वाले वृक्षों की भी कटान की गई है। जिले की सीमा में 4,996 पेड़ काटे गए हैं। हालांकि, वन विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि इन पेड़ों के बदले दोगुना जमीन पर पौधरोपण किया गया है।