फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Increasing temperature, falling water level

बढ़ रहा तापमान, गिर रहा जलस्तर

Sat, 01 Apr 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Increasing temperature, falling water level
हैंडपंप - फोटो : demo
तापमान बढ़ने के साथ ही महानगर ऊंचाई वाले इलाकों में पानी का स्तर नीचे गिरने लगा है। इन इलाकों में हैंडपंप ने पानी देना बंद कर दिया है। हालातों को देखते हुए जल संस्थान ने 1200 सौ हैंडपंपों को मरम्मत के लिए चिह्नित कर किया है, जिन्हें जल्द ही सुधारा जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में तेरह जोनल पंपिंग स्टेशन, पंद्रह नलकूप एवं चौदह ओपेन वैल से जलापूर्ति की जाती है। वहीं, 2,812 हैंडपंप भी हैं। इनमें से सवा दो सौ से अधिक हैंडपंप ऐसे पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रों में स्थित हैं, जहां का जलस्तर गिरता जा रहा है। जल संस्थान को मिल रही शिकायतों पर पाया गया है कि करगुवां, पिछोर, गुमनावारा, महाराणा प्रताप नगर, मयूर विहार कालोनी, सरांय, सिलवर्टगंज, डड़ियापुरा, मद्रासी कालोनी, सत्यम कालोनी, भगवंत पुरा, कोछाभांवर, सिमरधा, गढ़िया गांव, वीरांगना नगर, सिद्धेश्वर नगर, अलीगोल, मेवाती पुरा, पाल कालोनी, बाहर उन्नाव गेट, मुकरयाना, मेला की टौरिया, मसीहा गंज, लहरगिर्द क्षेत्र, रक्सा, करारी, सिविल लाइन, मिशन कंपाउंड में जल स्तर गिरना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

विभाग ने 175 हैंडपंपों में जीआई पाइप डालने की कार्य योजना तैयार की है, ताकि यह हैंडपंप गर्मियों में बराबर पानी देते रहें। इसके अलावा पचास हैंडपंप का रिबोर कराया जाएगा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रघुवेंद्र कुमार ने बताया कि माह के पहले सप्ताह से पाइप डालने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
पूरी तरह ठप हैं ये हैंडपंप
महानगर मेें कई इलाकों के हैंडपंपों ने पानी देना पूरी तरह बंद कर दिया है। इनमें से गुमनावारा, करगुवा, पिछोर में लगभग सभी, राई का ताजिया चार खंभे के पीछे कोरी के मंदिर के आस पास तीन हैंडपंप, आवास विकास मैन रोड महावीर टावर के पास, ताज कंपाउंड में हड्डी घर के पास, पेंच मुहल्ला, सिविल लाइन झांब वाली गली में लगे हैंडपंपों ने पानी देना पूरी तरह बंद कर दिया है। इससे आस पास के लोगाें को खासी परेशानी उठानी पड़ी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed