फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Increased fodder ' nutrition ' , came the 'taste'

चारे का बढ़ा ‘पोषण’, आया ‘स्वाद’

Sun, 28 Feb 2016 12:50 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Increased fodder ' nutrition ' , came the 'taste'
झांसी। सूखे की मार से कराह रहे बुंदेलखंड के पशुओं को पोषण युक्त स्वादिष्ट चारा दिया जा रहा है। भरारी स्थित राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र ने फॉर्डर ब्लाक के नाम से यह आधुनिक चारा तैयार किया है। यह पौष्टिक चारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए गए पशु आश्रय केंद्रों के माध्यम से वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


सूखे का असर पशुओं पर न पड़े इसके लिए सरकार ने विशेष अभियान चला रखा है। शासन के निर्देश पर पशुओं के लिए दस हजार क्विंटल चारे की खरीद की जा रही है, इसके लिए ठेका भी हो गया है।
विज्ञापन


पशुओं को चारे की कमी न हो इसके लिए बामौर ब्लाक के दखनेश्वर व ककरबई, मऊरानीपुर ब्लाक के चकारा व चुरारा, बंगरा ब्लाक के रजपुरा व इमलिया एवं गुरसरांय ब्लाक के गुढ़ा व विक्रमपुरा में पशु आश्रय केंद्र खोले गए हैं। इन आठों केंद्रों पर चारे के साथ-साथ पशु पालकों को फॉर्डर ब्लाक का पांच किलो का पैकेट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्डर ब्लाक में चारे के साथ मिनरल मिक्सचर व सीरा मिलाया गया है। मिनरल मिक्सचर से चारे में वह सभी पोषण तत्व शामिल हैं, जिनकी पशुओं को जरूरत पड़ती है। सीरा से चारे का स्वाद बढ़ाया जाता है।

पांच किलो के एक पैकेट को तैयार करने में 66 रुपये का खर्च आ रहा है, जिसे लघु व सीमांत किसान पशुपालकों को मुफ्त में दिया जा रहा है। अब तक फॉर्डर ब्लाक के 3600 पैकेट तैयार हुए थे, इसमें से 2773 का वितरण हो चुका है।


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि फॉर्डर ब्लाक के और पैकेट तैयार करने के लिए भरारी केंद्र को कह दिया गया है। आवश्यकता अनुसार पशुपालकों को इसका वितरण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed