फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Increased 64 thousand voters, 36 thousand names severed

64 हजार वोटर बढ़े, 36 हजार के नाम कटे

Sat, 24 Dec 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
 Increased 64 thousand voters, 36 thousand names severed
election news jhansi - फोटो : demo
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया है। जिले की चारों विधानसभाओं में 64,012 नये वोटरों के नाम जोड़े गए हैं। जबकि, 36,822 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। फाइनल सूची पांच जनवरी को जारी कर दी जाएगी, जिसमें 14,32,435 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं।  
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने 15 सितंबर से दो माह तक मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया था। अभियान के दौरान बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से नये मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए गए हैं। इनमें उन युवाओं को शामिल किया गया, जो 01 जनवरी 2017 को अठारह वर्ष की आयु पूरी करने जा रहे हैं। इसके अलावा ऐसे वोटरों के नाम काटे गए, जो मृत हो चुके हैं या अब झांसी में नहीं हैं। अभियान में वोटर लिस्ट में 64,012 नये नाम जोड़े गए, जबकि 36,822 नाम काटे गए। इस प्रकार वोटरों की संख्या में कुल वृद्धि 27,130 की रही। 
विज्ञापन


विधानसभावार मतदाताओं की स्थिति 
------------------------------
विधानसभा      पुरुष           महिला       थर्ड जेंडर         योग 
बबीना         172418     144076         8             316502
झांसी          210017      177751        23           387791
मऊरानीपुर    212949       185335       16            398300
गरौठा         178744        151087       11           329842 
------------------------------------------------------------
योग          774128         658249       58            1432435
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------------------------

वोटर बनने का मिलेगा मौका 
झांसी। अठारह वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति का यदि वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, तो पांच जनवरी के बाद उसे एक और मौका मिलेगा। इस तिथि के बाद से नामांकन की आखिरी तारीख के एक सप्ताह पहले तक इसके लिए लोगों से आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन निर्वाचन आयोग के निर्धारित फार्म क्रमांक छह पर करना होगा। आवेदन की जांच के बाद वोटर लिस्ट में नाम बढ़ा दिया जाएगा। 


‘जिले की चारों विधानसभाओं की मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह पांच जनवरी को जारी कर दी जाएगी। जिनके नाम वोटर लिस्ट में छूट गए हैं, उन्हें मतदाता सूची जारी होने के बाद एक और मौका दिया जाएगा।’ 
- रमाशंकर गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी /एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed