{"_id":"62a7656420b7b26d284b0976","slug":"increase-in-msp-of-kharif-crops-to-four-lakh-farmers-of-bundelkhand-jhansi-news-jhs222735910","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड के चार लाख किसानों को खरीफ फसलों की बढ़ी एमएसपी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड के चार लाख किसानों को खरीफ फसलों की बढ़ी एमएसपी की सौगात
विज्ञापन
झांसी। दाल और खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के प्रयास के तहत सरकार ने दलहनी व तिलहनी फसलों के एमएसपी में 300 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इससे बुंदेलखंड के साढ़े चार लाख किसानों को फायदा होगा।
बुंदेलखंड की सूखी धरती पर हर साल ओलावृष्टि, सूखा और आंधी के कारण लाखों किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। वहीं, अगर प्रकृति के प्रकोप से फसल बच भी जाए तो अन्ना जानवर किसानों की फसल चट कर जाते हैं। ऐसे में सरकार ने दलहनी और तिलहनी फसलों का रकबा बढ़ाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाने का फैसला लिया है। जिससे झांसी, ललितपुर और जालौन के तकरीबन साढ़े चार लाख किसानों को फसल का वाजिब और बढ़ा हुआ दाम मिलेगा।
सरकार ने उड़द की एमएसपी 6300 रुपये प्रति क्विंटल थी अब बढ़ाकर 6600 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है। वहीं, मूंग 7275 से बढ़ाकर 7755 मूंगफली 5550 से बढ़ाकर 5850 एवं तिल 7307 से बढ़ाकर 7830 रुपये प्रति क्विंटल की गई है। माना जा रहा है कि इस फैसले से न केवल किसानों का रुझान फसल विविधीकरण की ओर बढ़ेगा बल्कि इससे आय बढ़ेगी। एमएसपी बढ़ने से बुंदेलखंड के किसानों को राहत का कार्य करेगी।
विज्ञापन
फसल झांसी ललितपुर जालौन योग
धान 8488 1339 244 10071
उड़द 78587 226834 12601 318022
मूंग 6320 4941 799 12060
मूंगफली 28554 14797 46 43397
तिल 117779 11535 40071 169385
(नोट- आंकड़े हेक्टेयर में )
बुंदेलखंड में तिलहनी व दलहनी फसलों का आच्छादन बढ़ाने और रकबा बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। एमएसपी बढ़ने से बुंदेलखंड के किसानों को फायदा होगा। - राजित राम वर्मा, संयुक्त कृषि निदेशक