{"_id":"6a988d788c80b71cea0ed333","slug":"incomplete-road-construction-in-ras-bahar-colony-causes-inconvenience-to-residents-jhansi-news-c-11-jhs1019-868474-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रस बहार कॉलोनी में अधूरी सड़क निर्माण से निवासियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रस बहार कॉलोनी में अधूरी सड़क निर्माण से निवासियों को परेशानी
Thu, 03 Sep 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रस बहार कॉलोनी के निवासी पिछले कई महीनों से सड़क निर्माण कार्य के अधूरा रहने से भारी असुविधा का सामना कर रहे हैं। नगर निगम द्वारा कॉलोनी में सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा मुख्य मार्ग की सड़क बनाने के बाद कॉलोनी के अंदर लगभग 50 से 80 मीटर का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, मकान संख्या बी-12 से बी-19 के आसपास का सड़क निर्माण कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन ठेकेदार ने जितनी बात हुई थी, उतनी सड़क बना दी है कहकर काम बीच में ही छोड़ दिया। इस मामले को लेकर स्थानीय विधायक को लिखित शिकायत भी दी गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क का यह अधूरा हिस्सा निवासियों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए आवागमन में बड़ी बाधा बन रहा है। थोड़ी सी बारिश होने पर भी इस हिस्से में कीचड़ और जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। स्थानीय निवासी नगर निगम के उच्च अधिकारियों से इस मामले का संज्ञान लेने और ठेकेदार को निर्देश देकर शेष सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने की अपील की है। यह समस्या निवासियों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है और इसके स्थायी समाधान की तत्काल आवश्यकता है। संवाद