{"_id":"62ec196a4fb71e41d34eba3f","slug":"income-tax-team-camping-outside-chartered-accountant-dinesh-sethi-s-house-for-the-second-day-jhansi-news-jhs2261498179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश सेठी के घर के बाहर डेरा जमाए रही आयकर टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश सेठी के घर के बाहर डेरा जमाए रही आयकर टीम
विज्ञापन
झांसी। आयकर विभाग ने बुधवार को एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पर भी छापा मारा था। लेकिन, वह परिवार समेत घर पर नहीं मिला था। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी वह घर नहीं पहुंचा। जबकि, आयकर विभाग की टीम उसके घर के परिसर में डेरा जमाए हुए है।
सिविल लाइन की पॉश कॉलोनी जानकीपुरम में चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश सेठी का घर है। बुधवार की सुबह आयकर विभाग की टीम पीएसी के दस्ते के साथ उनके घर पहुंची थी। लेकिन, वे परिवार समेत घर पर नहीं मिले थे। इस पर उन्हें आयकर विभाग की ओर से फोन कर उन्हें बुलाया गया था। लेकिन, वे बुधवार को पूरे दिन नहीं पहुंचे। जबकि, आयकर विभाग की टीमें पूरे दिन डेरा जमाए रहीं। बृहस्पतिवार को भी यही स्थिति बनी रही। आयकर विभाग की टीम घर के परिसर के अंदर बरामदे में जमी रही। जबकि, बाहर पुलिस का पहरा रहा। लेकिन, दिनेश सेठी नहीं आए।
बिल्डरों के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी
झांसी। चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश सेठी को बिल्डरों के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। यही वजह है कि आईटी टीम लगातार दूसरे दिन भी उसके घर पर डेरा जमाए रही। जानकारोें के अनुसार सीए के पास बिल्डरों से जुड़ा बड़ा लेखा-जोखा है। सीए दिनेश के सामने आने के बाद आयकर विभाग के हाथ बिल्डरों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग सकते हैं।