फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Incentives are being given on delivery under Janani Suraksha Yojana

Jhansi News: जननी सुरक्षा योजना में प्रसव पर मिल रही प्रोत्साहन

Fri, 11 Apr 2025 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Incentives are being given on delivery under Janani Suraksha Yojana

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सुरक्षित प्रसव को लेकर चल रही सरकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में भी पहुंच रहा है। इससे जिले में एक वर्ष के अंदर करीब 35 हजार माताओं ने सुरक्षित नवजातों को जन्म दिया। यही नहीं, एक वर्ष तक के बीमार शिशुओं को सरकारी एंबुलेंस उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रही हैं।

इस वर्ष भी ‘राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस’ शुक्रवार यानी 11 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इसका मकसद जागरुकता फैलाकर गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराना और शिशु की बेहतर देखभाल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संस्थागत प्रसव (सरकारी अस्पतालों में) कराने के लिए जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) चल रही हैं। इसके तहत ग्रामीण इलाके की महिला को प्रसव होने पर 1400 रुपये और शहरी महिला को एक हजार रुपये मिलते हैं। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम चल रहा है, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को कई निशुल्क सेवाएं मिलती हैं। इसके तहत एंबुलेंस-102 से घर से लाना-ले जाना, जन्म के एक वर्ष तक यदि बच्चा बीमार होता है तो उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाना, प्रसव के दौरान पौष्टिक आहार, जरूरत पड़ने पर निशुल्क खून की व्यवस्था, गर्भावस्था में एक बार निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की एक, नौ, 16 व 24 तारीख को सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में हाई रिस्क प्रेगनेंसी में चिह्नित गर्भवती महिलाओं की चिकित्सक जांच करके उपचार करते हैं। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय का कहना है कि मातृत्व सुरक्षा के लिए केंद्र व राज्य सरकार की कई योजनाओं चल रही हैं, जिनका लाभ सीधे गर्भवती महिलाओं को मिल रहा हैं। एक वर्ष में करीब 35 हजार गर्भवती महिलाओं का प्रसव हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed