फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In winter, everything from pulses, oil to spices became cold.

Jhansi News: सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर पड़े ठंडे

Sun, 31 Dec 2023 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
In winter, everything from pulses, oil to spices became cold.
व्यापारी बोले-तिलहन की नई फसलें आने वाली हैं, सर्दी में सब्जियों के दाम भी घटना कारण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर ठंडे पड़ गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि तिलहन की नई फसल आने वाली है। साथ ही सर्दियों में सब्जियों की कीमतों में गिरावट आने से दाल की मांग घट गई है। इस वजह से कीमतों में गिरावट आई है।

सुभाषगंज के व्यापारी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन सप्ताह में अरहर दाल 20, मूंग छिलका 10, चना दाल 10, जीरा में 300, सौंफ में 100 रुपये किलो की कमी आई है। वहीं, सोया तेल 15 और सरसों तेल में पांच रुपये किलो की गिरावट दर्ज हुई है। आटा एक रुपये, मैदा दो रुपये और बेसन पांच रुपये किलो सस्ता हो गया है। सर्दी में लोग हरी सब्जियों का सेवन खूब करते हैं। इसके चलते दाल की मांग कम होने से कीमत घट गई है। वहीं, किराना व्यापारी संतोष राय का कहना है कि तिलहन की नई फसल आने वाली है। इस वजह से तेल की कीमतें घट गई हैं। आने वाले समय में मसालों की कीमतें और भी कम हो सकती हैं। सब्जी विक्रेता वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि हरी सब्जियों की मांग खूब है। इनकी कीमतें भी घट गई हैं।
विज्ञापन


ये आया अंतर
.................
खाद्य वस्तु 20 दिन पहले अब
अरहर दाल 180 160
मूंग छिलका 115 105
चना दाल 80 70
सोया तेल 115 100
सरसों तेल 130 130
बेसन 80 75
आटा 28 27
सौंफ 400 300
जीरा 800 500
(नोट: तेल के दाम प्रति लीटर और बाकी प्रति किलो में हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed