फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In view of the Prime Minister's visit

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर परखे गए इंतजाम

Thu, 04 Nov 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
In view of the Prime Minister's visit
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर 19 नवंबर को झांसी आएंगे। प्रशासन उनके दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने में तेजी से जुटा हुआ है। बुधवार को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने आयोजन स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर की शाम पांच बजे झांसी आएंगे। वे यहां दो घंटे रुकेंगे। इस दरम्यान वे किले में जाएंगे और रानी झांसी की गौरवगाथा पर आधारित लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। इसके बाद वे किले की तलहटी में स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रशासन आयोजन की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री कार्यालय से तैयारियों की लगातार निगरानी की जा रही है। बुधवार को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा आयोजन स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से आयोजन की रूपरेखा की बिंदुवार जानकारी ली। इसके अलावा प्रधानमंत्री की सुरक्षा के इंतजामों के बारे में जाना। इस दरम्यान मंत्री ने केेंद्रीय पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को आयोजन में सहयोग देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तैयारियों का जायजा लेने आएंगे सीएम
झांसी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी झांसी आएंगे। दीपावली के बाद उनके झांसी आने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा आयोजन से एक दिन पहले ही वे झांसी पहुंच जाएंगे। रात में झांसी में ही रुककर आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed