फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In this scorching heat, everyone is looking for something cold, demand for sugarcane juice, shikanji, lassi has increased

Jhansi News: भीषण गर्मी में हर किसी को ठंडे की तलाश, गन्ने का रस, शिकंजी, लस्सी की बढ़ी मांग

Thu, 29 May 2025 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
In this scorching heat, everyone is looking for something cold, demand for sugarcane juice, shikanji, lassi has increased

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



कोछाभावर। नौतपा में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हर किसी को ठंडे की तलाश है। ऐसे में कुल्फी, कोल्डड्रिक्स, गन्ने का रस, शिकंजी, लस्सी, आइसक्रीम लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। कहा जाए तो ठंडे का कारोबार गर्माया हुआ है।

हर साल की तरह इस साल भी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। मौसम के मिजाज से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों में कूलर, पंखों और एसी के प्रति चाहत बढ़ी है। साथ ही बाजारों में गन्ने का रस, आइसक्रीम, कुल्फी, लस्सी, शिकंजी की भी जमकर बिक्री हो रही है। वहीं, विभिन्न समाजसेवी संगठनों द्वारा जगह-जगह स्थापित प्याऊ भी राहगीरों के लिए सहारा बने हुए हैं। आए दिन विभिन्न संगठन ठंडा शरबत भी वितरण करा रहे हैं।
विज्ञापन




इधर कोल्डड्रिंक्स व आइसक्रीम विक्रेता विजय चौरसिया के अनुसार गर्मियों में आइसक्रीम, कुल्फी व कोल्डड्रिंक्स की मांग रहती है। बच्चे और बड़ों में ऑरेंज व मैंगो फ्लेवर में आइसक्रीम को पसंद किया जा रहा है। 10 रुपये से 300 रुपये तक की आइसक्रीम है। इधर, नींबू शिकंजी विक्रेता जितेंद्र साहू के अनुसार लोग परंपरागत देसी पेय नींबू शिकंजी को भी खूब पसंद कर रहे हैं। वर्तमान में शिकंजी 15 रुपये से लेकर 20 रुपये की बिक्री में है। इधर, गन्ना रस विक्रेता प्रेम नारायण के अनुसार अभी गन्ना महंगा है लेकिन लोगों में गन्ने के रस की मांग बहुत है। 10 एवं 20 रुपये गिलास गन्ना का रस बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed