फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the welcome of Akhilesh, people gathered on the streets, showered flowers

अखिलेश के स्वागत में सड़कों पर उमड़े सपाई, बरसाए फूल

Sat, 04 Dec 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
In the welcome of Akhilesh, people gathered on the streets, showered flowers
समाज वादी विजय यात्रा में चिरगांव में उमड़ी। अमर उजाला
झांसी। रोड शो के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उमड़ी भीड़ से सपा मुखिया भी खासे उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित लेमन ट्री होटल से बाहर निकलते ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया था। लक्ष्मी गार्डन पर इलाइट सीपरी रोड व्यापार सभा की ओर से अखिलेश का स्वागत हुआ। इलाइट चौराहे पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेंद्र झा की अगुवाई में जोरदार स्वागत हुआ। जेल चौराहे पर प्रदीप कुशवाहा ने विजय यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जमकर फूल बरसाए गए। इससे आगे कचहरी चौराहे पर आकाश यादव ने अखिलेश का स्वागत किया। कुंज वाटिका विवाह घर पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान नेतृत्व में सपा अध्यक्ष का स्वागत किया गया। सब्जी मंडी तिराहे पर सीताराम कुशवाहा की अगुवाई में सपा मुखिया का स्वागत हुआ। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पर सिंहव्रत सिंह यादव (बबुआ) की अगुवाई में जोरदार स्वागत हुआ। मेडिकल बाईपास पर बृजेंद्र सिंह यादव भोजला की अगुवाई में विजय यात्रा का स्वागत हुआ। इसके आगे भी बीच-बीच में स्वागत का क्रम लगातार बना रहा।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल, पं. महावीर शरण भार्गव, चंद्रप्रकाश मिश्रा, शकील खान, नवनीत मिश्रा, रविपाल सिंह यादव बूढ़ा, प्रतिपाल सिंह यादव, जगमोहन सेमरी, हरिओम पांडेय, शीलू सिंह, केके सिंह यादव, नीरज अग्रवाल, अजय सूद, चौधरी असलम शेर, किशनलाल अहिरवार, शिरोमणि राजपूत, आरिफ खान, राहुल महाल्या, जाहिद मंसूरी, सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, दिलीप यादव, संजय पाल, यशेंद्र सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वागत में दावेदारों ने दिखाया ‘दम’
झांसी। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रहे दावेदारों ने पार्टी अध्यक्ष के सामने अपनी ताकत दिखाई। उनके बीच अखिलेश के स्वागत के लिए ज्यादा से ज्यादा भीड़ इकट्ठा करने की होड़ रही। सभी जगह भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल के बाहर होती रही धक्कामुक्की
झांसी। होटल लेमन ट्री के बाहर शुक्रवार को सुबह से ही सपाइयों का पहुंचना शुरू हो गया था। सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करना चाहते थे। लेकिन, चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश की अनुमति मिल पाई। होटल के गेट के बाहर जमकर धक्कामुक्की होती रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और होटल के सुरक्षा कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
चिरगांव में दिया एकजुटता का संदेश
झांसी। विधानसभा के टिकट के दावेदारों के बीच गुटबाजी चरम पर हैं। हालांकि, इसकी शुरुआत पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थी। लोकसभा के चुनाव में धड़ेबाजी चरम पर पहुंच गई थी। अखिलेश के दौरे के दौरान भी ये सामने आई। चिरगांव में आयोजित जनसभा में अखिलेश ने पार्टी नेताओं को संदेश दिया कि वे गुटबाजी में न पड़ें। बल्कि, एकजुट होकर चुनाव लड़ें।
रानी को दी पुष्पांजलि
झांसी। अपने दौरे के दौरान अखिलेश ने झांसी के सभी महापुरुषों को याद किया। मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर झांसी में खेल के विकास के लिए बड़ी योजना लाई जाएगी। वीरांगना झलकारी बाई की जन्मस्थली भोजला में भव्य स्मारक बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के हिंदी में योगदान की चर्चा करते हुए उनके साहित्य के संरक्षण व संवर्धन की बात कही। इसी बीच अखिलेश ने मेडिकल बाईपास तिराहे पर स्थापित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
घोषणा पत्र में शामिल हो बरुआसागर तालाब
झांसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अर्जुन सिंह यादव ने सपा अध्यक्ष से भेंट कर उन्हें पत्र सौंपा, जिसके जरिये बताया कि बेतवा नदी के पानी को लिफ्ट कैनाल के द्वारा बरुआसागर तालाब में पहुंचाया जाए। तालाब के भरने से मऊरानीपुर और बबीना विधानसभा क्षेत्र के हजारों किसानों को लाभ होगा। इस मुद्दे को सपा के घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की गई। इस पर सपा अध्यक्ष का सकारात्मक रुख रहा। वहीं, अखिलेश ने पूर्व महासचिव को रथ पर भी सवार कर लिया।
बुंदेलखंड में बहेगी विकास की गंगा
झांसी। सब्जी मंडी सुपर मार्केट पर समाजवादी नेता सीताराम कुशवाहा के नेतृत्व में सपाइयों ने विजय यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर बुंदेलखंड में विकास की गंगा बहाई जाएगी। विशेष योजनाएं लाकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद मुकेश राय, चंद्रभान आदिम, रईस राइन, शफीक मकरानी, जमील भूरे, पप्पे राइन, लखन श्रीवास, प्रेम वाल्मीकि, समद प्रधान, विजय प्रताप, अनीस पार्षद, पूर्व पार्षद वीरेंद्र खटीक, सचिन शर्मा, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन चंद्रभान आदिम ने किया। आभार पूर्व पार्षद संतोष कुशवाहा ने जताया।
सपा सरकार में होगा मऊरानीपुर का विकास
झांसी। इलाइट चौराहे पर डा. रघुवीर चौधरी की अगुवाई में सपाइयों ने समाजवादी विजय यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान डा. चौधरी ने स्मृति चिह्न भेंट करते हुए सपा सरकार बनने पर मऊरानीपुर का भरपूर विकास करने की मांग की, जिस पर सपा अध्यक्ष ने सकारात्मक रुख अपनाया। इस मौके पर नरेंद्र, विजय, दामोदर, रघुनाथ, लालाराम, हरिओम, विकास प्रताप, महेश, तिलक, राम, वसंत आदि मौजूद रहे।

कई वर्गों की नब्ज टटोली
झांसी। झांसी दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने आगामी चुनाव के मद्देनजर कई वर्गों के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानीं। छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। इस दौरान यहां पढ़ रही गोरखपुर की एक छात्रा से उन्होंने पूछा कि प्रदेश में वो योगी सरकार चाहती है या योग्य सरकार, छात्रा ने योग्य सरकार की बात कही। चिकित्सकों से भेंट कर उनसे जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। वहीं, व्यापार जगत की समस्याओं के बारे में भी जाना। वहीं, रोड शो के दौरान स्वागत करने पहुंचे कुछ बच्चों को अखिलेश ने दुलार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed