फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the SP government, the occupation was done by declaring 'open shop yours, closed ours'

सपा सरकार में ‘खुली दुकान तुम्हारी, बंद हमारी’ एलान कर होते थे कब्जे

Mon, 20 Sep 2021 09:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
In the SP government, the occupation was done by declaring 'open shop yours, closed ours'
झांसी। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था बदतर थी। ‘खुली दुकान तुम्हारी, बंद हमारी’ का एलान करके जमीन पर खूब कब्जे होते थे। जनता ये बातें भूली नहीं है। भाजपा की सरकार में न तो जमीन पर कब्जे हो रहे हैं और न गुंडागर्दी। जनता जानती है कि वो अब कितने सुकून में है।
विज्ञापन

ओमशांति नगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उमा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों बहुत बेहतर काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास और गुड गवर्नेंस का उदाहरण हैं। जबकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा जाकर अंधविश्वास को तोड़ा है। पिछली सरकारों में मुख्यमंत्री हार के डर से नोएडा जाने से डरते थे। प्रदेश में अपराधी खौफ में हैं। कानून व्यवस्था दुरुस्त है। चुनाव नजदीक आते ही अब विपक्ष के लोग मंदिर-मंदिर जाने लगे हैं। राहुल गांधी अपना गोत्र बताने लगे हैं। अब जनेऊ पहनने और पूर्वजों के काम बताने से कुछ नहीं होगा। लोग इस पर विश्वास नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उमा भारती ने कहा कि शराबबंदी पर मध्य प्रदेश को मॉडल राज्य बनाने का वह प्रयास कर रही हैं। एकांत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनकी बात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के सीएम को बधाई नहीं सहानुभूति दूंगी
पत्रकारों से सवालों के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को बधाई नहीं सहानुभूति दूंगी। पाकिस्तान को लेकर सिद्धू पर लगाए गए अमरिंदर के गंभीर आरोपों को लेकर बोलीं कि टीवी पर सबने सबकुछ देखा है। वहीं, गुजरात में सीएम बदलने के सवाल पर बोलीं कि सीएम ने खुद कुर्सी छोड़ी है।

एमपी के कई जिले नहीं चाहते बुंदेलखंड राज्य
बुंदेलखंड राज्य के मुद्दे पर उमा बोलीं कि पहले सीमांकन जरूरी है। जनभावना के खिलाफ नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि टीकमगढ़, सागर, दमोह समेत पांच जिले बुंदेलखंड राज्य के पक्ष में नहीं हैं। मध्य प्रदेश के विधायक अनशन की धमकी देते हैं। अपने हिस्से को अलग करने के पक्ष में नहीं हैं। आंदोलनकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर चर्चा कर विधानसभा में प्रस्ताव लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed