फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the middle of the market, the miscreants stole two bags full of money

Jhansi News: बीच बाजार में बदमाशों ने रुपयों से भरे दो बैग उड़ाए

Sat, 28 Jun 2025 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
In the middle of the market, the miscreants stole two bags full of money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। शुक्रवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पैसों से भरे दो बैग गायब होने की घटना सामने आई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सिमरधा निवासी उस्मान खान ने बताया कि वह गैस सिलिंडर बांटने का कार्य करता है। वह गांव से मऊरानीपुर लोडर से सिलिंडर बांटने के लिए आता है। शुक्रवार की सुबह वह सब्जी खरीदने के लिए सब्जी मंडी गया। यहां पर वह सब्जी लेने लगा। जबकि, सात हजार रुपये से भरा बैग गाड़ी में छोड़ दिया। जब वह सब्जी लेकर वाहन आया तो बैग गायब था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखने पर लोडर के इर्दगिर्द एक युवक मंडराता नजर आया, जो मौका लोडर से रुपये ले जाता दिखाई दिया।
विज्ञापन


वहीं, बंगरा सिमरधा थाना गरौठा निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह गांव में सब्जी बेचने का कार्य करते हैं। शुक्रवार की सुबह वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ अपनी ऑटो से सब्जी मंडी से सब्जी लेकर गांव वापस जा रहे था। ऑटो में सब्जी के साथ पैसों से भरा बैग रखा हुआ था। गरौठा चौराहे पर दंपती समोसा लेने के लिए मिठाई की दुकान पर उतरा। जबकि, उन्होंने 60 हजार रुपये से भरा बैग ऑटो में ही छोड़ दिया। दुकान से बाहर आने पर उन्हें बैग गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए घटना स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed