फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the era of Corona, it will be a challenge to reach the voters at the booth

कोरोना के दौर में बूथ पर मतदाताओं को पहुंचाना बनेगा चुनौती

Wed, 19 Jan 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
In the era of Corona, it will be a challenge to reach the voters at the booth
झांसी। विधानसभा चुनाव की तारीखें तय होने के साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू हो गए हैं। प्रशासन से लेकर सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल अधिक से अधिक मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। पिछले चुनावों पर गौर करें, तो झांसी-ललितपुर में मतदान प्रतिशत हमेशा 60-70 फीसदी रह गया है। झांसी सदर सीट पर तो महज एक बार ही लोकतंत्र के उत्सव में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं इस बार चुनाव के साथ कोरोना संक्रमण मतदान प्रतिशत बढ़ाने में चुनौती बनेगा।
विज्ञापन

झांसी-ललितपुर में 20 फरवरी को मतदान होना है। इसे लेकर प्रशासन, राजनीतिक संगठनों की तैयारियां तेज हैं। अधिक से अधिक मतदाता घर से निकलकर बूथ तक पहुंचे इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। राजनीतिक दल भी बूथवार मतदाताओं को जागरूक करने के साथ मंथन करने में जुटे हैं। मगर पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत कुछ खास नहीं रहा है। झांसी में सदर सीट पर महज एक बार मतदाताओं ने 60 फीसद का आंकड़ा पार किया है। तीन साल पहले हुए लोकसभा चुनाव में भी झांसी सदर सीट पर महज 59 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मतदान प्रतिशत बढ़ाना प्रशासन और राजनीतिक दलों के लिए भी चुनौती है। हालांकि आयोग ने मतदान केंद्रों पर मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए निर्देश दिए हुए हैं। मगर मतदाताओं का रुझान बढ़ने को लेकर संशय बरकरार है।
विज्ञापन

पिछले पांच चुनावों के मतदान प्रतिशत पर एक नजर
वर्ष बबीना मऊरानीपुर झांसी सदर गरौठा ललितपुर महरौनी
2002 57.52 57.06 44.14 63.15 65.11 67.14
2007 44.71 48.16 34.96 49.38 57.44 66.76
2012 68.78 64.69 57.03 66.11 70.37 75.14
2017 71.20 66.86 60.87 67.55 70.12 74.16
लोकसभा 2019 63 63 59 61.09 72 71
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed