फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   in the Devi tample crowed of devotees

देवी पीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Thu, 22 Oct 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
in the Devi tample crowed of devotees
झांसी। बुधवार को शारदीय नवरात्र की अष्टमी व नवमी मनाई गई। इस अवसर पर नगर की देवी पीठों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसके अलावा दुर्गा उत्सव पंडालों में भी यज्ञ अनुष्ठान हुए। साथ ही घर - घर कन्या भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र की अष्टमी व नवमी पर पंचकुइयां वाली शीतला माता मंदिर, सीपरी बाजार स्थित लहर की देवी मंदिर, लक्ष्मीताल के पास स्थित मां काली विद्या पीठ, शिवपुरी रोड स्थित करौंदी माता मंदिर आदि देवी पीठोें पर अल सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। खासतौर पर महिला श्रद्धालुओं में मां को जल अर्पित करने की होड़ सी रही। इसके अलावा पूजन - अर्चन कर प्रसाद अर्पित किया गया। दोपहर में जवारों का विसर्जन हुआ। यह क्रम शाम तक चलता रहा। वहीं, घर - घर में कन्या भोज आयोजित किए गए।
विज्ञापन


उधर, मां गायत्री शक्तिपीठ पर शारदीय नवरात्र के पर्व पर आयोजित अखंड जप की ग्यारह कुंडीय महायज्ञ से पूर्णाहुति हुई। यज्ञ में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति अविनाश चंद्र पांडेय ने भी आहुतियां दीं। इस अवसर पर प्रबंध ट्रस्टी ओमप्रकाश बंसल, हरनारायण गुप्ता, लाल सिंह चौहान, राजेंद्र द्विवेदी, आत्माराम, हरिकृष्ण पुरोहित, किरन खरे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ागांव गेट बाहर स्थित परुआ हनुमान मंदिर परिसर में स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर से नवमी पर जवारों की विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर रवीश त्रिपाठी, पं. अविनाश मिश्रा, महेश उपाध्याय, विनीत कुमार, रामस्वरूप कुशवाहा, डा. के सी साहू, विजय सिंह कुशवाहा, आकर्ष पांडेय, अरविंद यादव, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

जगह - जगह बाधित रहा यातायात
झांसी। शारदीय नवरात्र की नवमी पर जगह - जगह दुर्गा उत्सव पंडालों में भंडारे आयोजित किए गए। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी प्रसाद का वितरण हुआ। इससे सड़कों पर यातायात व्यवस्था बाधित बनी रही।

विसर्जन यात्राओं में पहले होंगी कंधे वाली प्रतिमा
झांसी। बुधवार को श्री दुर्गा उत्सव महासमिति की बैठक हुई, जिसमें दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई। रानी महल स्थित गोपीनाथ जी के मंदिर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला धर्माचार्य महंत विष्णुदत्त स्वामी ने की। इस दौरान दुर्गा उत्सव समितियों को बताया कि वह बृहस्पतिवार को विसर्जन के लिए कंधे वाली प्रतिमाएं मानिक चौक से कोतवाली की ओर तथा बड़ा मठ से रानी महल की ओर अपने निर्धारित नंबरों पर अपराह्न तीन बजे तक लेकर पहुंचें।

जबकि, वाहन वाली प्रतिमाएं महिला अस्पताल के गेट से मिनर्वा सिनेमा के आगे तक अपराह्न साढ़े तीन बजे निर्धारित नंबरों पर लाकर खड़ी की जाएं। यहां से पहले कंधे वाली प्रतिमाएं विसर्जन के लिए प्रस्थान करेंगी।

बैठक में समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, महामंत्री रामेश्वर मिश्रा, पंकज बाबू त्रिपाठी, विजय जैन, रवीश त्रिपाठी, पीयूष रावत, सूर्यप्रकाश अग्रवाल, अनुपम शुक्ला, ओमप्रकाश त्रिपाठी, विवेक दत्त स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed