{"_id":"60b92d438ebc3e29c11b36e0","slug":"in-super-speciality-block-icu-will-be-ready-for-child-jhansi-news-jhs1962936157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में तैयार होगा बच्चों का आईसीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में तैयार होगा बच्चों का आईसीयू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी लहर: अब सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में तैयार होगा बच्चों का आईसीयू
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अब सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बच्चों को आईसीयू (पिक्कू) तैयार किया जाएगा। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। 30 जून तक मशीनों और अन्य जरूरी संसाधनों की खरीद भी कर ली जाएगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन टेंडर निकाल रहा है। तीसरी लहर से पहले ही बच्चों को बेहतर इलाज देने के लिए यह आईसीयू तैयार हो जाएगा।
कोरोना की दूसरी लहर में झांसी में बिगड़े हालातों के मद्देनजर योगी सरकार अभी से तीसरी लहर को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से तीसरी लहर को बच्चों के लिए घातक बताया गया है। ऐसे में प्रदेश सरकार बच्चों के लिए आधुनिक आईसीयू (पिक्कू) के निर्माण की मंजूरी दे चुकी है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की तरफ से तैयार किए गए प्रस्ताव को लेकर शासन में बैठक हुई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने पिक्कू के संबंध में पूरी रूपरेखा तय की। उन्होंने बताया कि 50 बेड का पीआईसीयू वार्ड नंबर दस में बनेगा। जबकि, 50 बेड की हाई डेफिसिएंसी यूनिट वार्ड नंबर नौ में। वार्ड नौ में ऑक्सीजन की सप्लाई है। जबकि, वार्ड दस को सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई से जोड़ा जा रहा है। इस पर शासन के अधिकारियों ने कहा कि जल्द से जल्द पीआईसीयू तैयार करना है। ऐसे में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में ही इसे तैयार कर लिया जाए। इसके अलावा समानांतर ही वार्ड नौ और दस में निर्माण कार्य जारी रखा जाए। 30 जून के पहले ही टेंडर निकालकर सभी मशीनों और अन्य जरूरी संसाधनों की खरीद कर ली जाए।
इनकी होगी खरीद
- 25 वेंटिलेटर
- 25 एचएफएनसी
- 10 वाई पैप
- 100 इंफ्यूजन पंप
- 10 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर
एनएचएम से रखेंगे डॉक्टर, आउटसोर्सिंग से स्टाफ
अभी बाल रोग विभाग में छह कंसल्टेंट, 24 रेजिडेंट, चार सीनियर रेजिडेंट हैं। पीआईसीयू के लिए अलग से डॉक्टरों और तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी हैं। शासन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से डॉक्टर और आउटसोर्सिंग से तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
शासन से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में पिक्कू तैयार करने के निर्देश मिले हैं। इसके साथ ही वार्ड नौ और दस में समानांतर तैयारी जारी रहेगी। 30 जून तक पीआईसीयू के लिए जरूरी सभी मशीनें व संसाधन आ जाएंगे। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।