फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In nursing home death, chaos

नर्सिंग होम में मरीज की मौत, हंगामा

Mon, 16 Nov 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
In nursing home death, chaos
झांसी। मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक नर्सिंग होम में बोन टीबी से ग्रस्त महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। चर्चा है कि बाद में परिजनों को एक लाख रुपये दिए गए, तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के पास स्थित एक नर्सिंग होम में मध्य प्रदेश के निवाड़ी की एक महिला को भर्ती कराया गया था। महिला बोन टीबी की रोगी थी। नर्सिंग होम के डॉक्टर ने महिला के परिजनों से ऑपरेशन की सलाह दी। साथ ही उन्हें भरोसा दिया कि ऑपरेशन के बाद मरीज एक सप्ताह में स्वस्थ हो जाएगा।
विज्ञापन


इस पर परिजन ऑपरेशन के लिए राजी हो गए तथा उन्होंने मांगी गई धनराशि नर्सिंग होम में जमा कर दी। लेकिन, ऑपरेशन के दौरान ही मरीज की मौत हो गई। यह बात चिकित्सक परिजनों से काफी देर तक छुपाए रहे तथा वह महिला को ऑक्सीजन लगाकर भर्ती रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उन्होंने हालत गंभीर होने की बात कहते हुए मरीज को ग्वालियर ले जाने को कहा। इसी दौरान परिजनों को मालूम चला कि मरीज की तो पहले ही मौत हो चुकी है। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि वह मरीज का ऑपरेशन दिल्ली में कराने की तैयारी में थे, परंतु डाक्टर के भरोसा देने पर वह यहां आपरेशन कराने को राजी हो गए। लापरवाही से मरीज की मौत हो गई। डाक्टरों ने किसी तरह समझाकर परिजनों को शांत किया। चर्चा है कि नर्सिंग होम संचालक ने परिजनों को एक लाख रुपये देने पड़े। तब कहीं जाकर वह माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed