फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In Masihaganj, a population of two thousand is dependent on tankers, water has to be carried from one kilometer away

Jhansi News: मसीहागंज में टैंकरों के सहारे दो हजार की आबादी, एक किलोमीटर दूर से ढोकर लाना पड़ रहा पानी

Fri, 30 May 2025 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
In Masihaganj, a population of two thousand is dependent on tankers, water has to be carried from one kilometer away

विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। गर्मी के साथ ही शहर में पानी का संकट गहरा गया है। नगर के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां लोगों को आधा से एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। सीपरी बाजार के मसीहागंज नाथ की कोठी के पास लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन भी नहीं डाली गई है। जिस क्षेत्र में नई लाइन है, वहां भी पानी नहीं आता है। गर्मी में टैंकरों से पानी आ रहा है लेकिन दो हजार से अधिक की आबादी के लिए ये नाकाफी साबित होता है। लोगों को पानी के लिए टैंकर का इंतजार करना पड़ता है।



जल संकट : लोगों की जुबानी



- इस क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन नहीं है। इससे एक किलोमीटर दूर मंदिर के पास लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है। - शाहरुख खान, मसीहागंज

- यहां चार हैंडपंप लगे हैं। इनसे लोग पानी भर कर लाते हैं। गर्मियों में हैंडपंप का जलस्तर गिर जाता है। केवल टैंकरों पर ही लोग निर्भर रहते हैं। - चांद, मसीहागंज
विज्ञापन




वर्जन ....

- मसीहागंज में अमृत योजना के तहत पेयजल पाइप लाइन डाली जा रही है। इसका कार्य चल रहा है। लाइन का काम पूर्ण होने पर पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी। - मुकेश पाल, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed