फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In five years the number of e-vehicles increased from 19 to seven and a half thousand

Jhansi News: पांच सालों में ई-वाहनों की संख्या 19 से बढ़कर साढ़े सात हजार के पार

Sun, 01 Dec 2024 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
In five years the number of e-vehicles increased from 19 to seven and a half thousand

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई मुहिम रंग लाने लगी है। इसके चलते, ई-वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वर्ष 2020 में परिवहन विभाग में महज 19 ई-वाहन दर्ज थे लेकिन वर्ष 2024 में बढ़कर यह 7593 हो गए हैं।

ई-वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर जोरशोर से प्रचार-प्रसार करने के साथ ही बड़े वाहनों पर छूट का प्रावधान दिया गया है। इलेक्टि्रक होने के कारण वाहन स्वामी और चालक पेट्रोल अथवा डीजल भरवाने के झंझट से भी बच रहे हैं। इसके चलते, ई-वाहनों की खरीदारी खूब हो रही है। समय के साथ-साथ महानगर में ई-वाहनों की तादाद बड़ी तेजी से बढ़ने लगी। 2020 में गुड्स ई-रिक्शे दो, सवारी ई-रिक्शा 10 और ई स्कूटर 7 पंजीकृत हुए। 2021 में यह संख्या 198 पहुंच गई। इसमें पांच ई-बसें भी शामिल हैं।
विज्ञापन




महानगर में इस तरह बढ़े साल दर साल ई-वाहन

2020 - 19

2021 - 198
2022 - 1077

2023 - 4088
2024 - 7593

(परिवहन विभाग के रिकार्ड के मुताबिक)

ई-वाहनों की बढ़ रही मांग ---

शहर में 30 से अधिक एजेंसियों पर ई-वाहनों की बिक्री की जा रही है। ई-रिक्शा एजेंसी संचालक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। एजेंसी से रोजाना पांच से सात ई-रिक्शों की बिक्री हो रही है। एजेंसी संचालक सुनील सिंह ने बताया कि ई स्कूटरों की मांग काफी बढ़ गई है। रोजाना छह से दस ई स्कूटर और ई बाइक के खरीदार आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




''महानगर में ई-वाहनों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। परिवहन कार्यालय में पांच साल के भीतर ही 7593 ई-वाहनों का पंजीकरण हुआ है।'' - डॉ. सुजीत कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed