फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In Chirgaon, the lover's mother and her lover consumed poison

Jhansi News: चिरगांव में प्रेमिका और प्रेमी की मां ने खाया जहर

Sun, 18 May 2025 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
In Chirgaon, the lover's mother and her lover consumed poison
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। ग्राम मोंड़कला में शादी न करने से नाराज एक युवती ने अपने प्रेमी के घर पर जाकर जहर खा लिया। यह देखकर प्रेमी की मां घबरा गई और उसने भी जहर का सेवन कर लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र की एक युवती का मोंड़कला में रहने वाले युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, लड़के के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बीच शनिवार की दोपहर युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां पहुंचकर उसने लड़के के परिवार के लोगों के सामने जहर खा लिया। यह देखकर लड़के की मां घबरा गई। उसने लड़की के हाथ से जहर छीन लिया और खुद खा लिया। जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। दोनों को आनन-फानन एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर चिरगांव थाने के एसआई सराफत बेग मौके पर पहुंच गए। जांचोपरांत उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की ने अपनी बात मनवाने के लिए यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि युवक और युवती दोनों क्षेत्र के प्रतिष्ठित परिवारों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed