{"_id":"68ae0ea20fc62ee2f60fc11c","slug":"in-a-drunken-state-he-killed-his-younger-brother-by-hitting-him-with-a-rod-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-627726-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शराब के नशे में छोटे भाई की रॉड मारकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शराब के नशे में छोटे भाई की रॉड मारकर कर दी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चिरगांव के कलेक्टरगंज स्थित पानी की टंकी के पास मंगलवार रात बड़े भाई ने अपने छोटे भाई राकेश कुशवाहा (36) के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर डाली। आसपास के लोगों ने खून से सनी रॉड को उसके हाथ में देखकर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घर के पास से आरोपी को खून सनी रॉड के साथ हिरासत में ले लिया। अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक कलेक्टरगंज निवासी राकेश अपने बड़े भाई के साथ हलवाई का काम करता था। दोनों ही शराब पीने के आदी थे। इस वजह से दोनों की पत्नी भी उनके साथ नहीं रहती हैंं। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि उनकी मां भी परेशान होकर अपनी बेटी के पास रहने के लिए भांडेर चली गईं। यहां दोनों भाई एक साथ रहते थे। पड़ोसियों का कहना है कि मंगलवार रात भी दोनों एक साथ शराब पी रहे थे। उसी दौरान अचानक दोनों झगड़ा करने लगे। तेज-तेज आवाज सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे तब जमीन पर राकेश खून से लथपथ पड़ा था, जबकि पास में जितेंद्र खून से सना रॉड लेकर बैठा था। यह देखकर वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस आरोपी भाई को हिरासत में लेकर थाने आई। उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
000
हत्यारोपी भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे अभी पूछताछ की जा रही है। अभी तक हत्या की वजह पता नहीं चल सकी। आसपास से सुराग जुटाए जा रहे हैं। मामले की छानबीन के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
बीबी जीटीएस मूर्ति, एसएसपी