{"_id":"65c6985a4986f515a609237e","slug":"improved-speed-of-trains-delhi-is-not-far-now-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-260213-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रेनों की सुधरी चाल... दिल्ली अब दूर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रेनों की सुधरी चाल... दिल्ली अब दूर नहीं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मथुरा रेलवे स्टेशन के यार्ड में रीमॉडलिंग का काम पूरा कर लिया गया है। काम के चलते लगातार लेट हो रहीं दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों की चाल अब सुधर गई है। 12 घंटे में दिल्ली पहुंच रही ट्रेनें अब सही समय पर चल रही हैं। साथ ही निरस्त की गईं ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। इससे यात्री राहत में हैं।
मथुरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के काम के चलते रेल प्रशासन की ओर से 31 जनवरी से दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। यहां तक कि भोपाल से चलकर झांसी होती हुई दिल्ली की ओर जाने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस तक रद्द कर दी गईं थीं। इसके अलावा हमसफर एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, हीरोकुड एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, दुर्ग एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस और एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई थी।
वहीं जो ट्रेनें चलाई जा रहीं थीं, उन्हें भी बदले हुए मार्गों से गुजारा जा रहा था। स्थिति यह थी कि ट्रेनें झांसी से दिल्ली की दूरी 12 घंटे से अधिक समय में पूरी कर रहीं थीं। इससे यात्रियों का हाल बेहाल था। रेल प्रशासन की ओर से अब मथुरा में काम पूरा कर लिया गया है। इसके चलते निरस्त ट्रेनों का संचालन एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे यात्री राहत में हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
मथुरा रेलवे स्टेशन के यार्ड में रीमॉडलिंग का काम पूरा कर लिया गया है। अब ट्रेनों का सुचारू संचालन शुरू कर दिया गया है। निरस्त की गई ट्रेनें फिर से पटरी पर दौड़ने लगी हैं।
- मनोज कुमार सिंह, मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी
-- -- -- -- -- -- -- -
अयोध्या के लिए आज रवाना होगी आस्था स्पेशल
झांसी। झांसी से रामभक्तों को लेकर अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन शनिवार को रवाना होगी। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी रेलवे स्टेशन से रात 11:55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन उरई, कानपुर, फतेहपुर व प्रयागराज होते हुए रविवार की दोपहर 12:55 बजे अयोध्या पहुंचेगी। ट्रेन में दो एसएलआर व 22 स्लीपर कोच होंगे। ट्रेन में सवार होकर 1400 यात्री झांसी से अयोध्या जाएंगे। यात्रियों को ट्रेन में नाश्ता और खाना उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि, यात्रियों को ले जाने का प्रबंध भारतीय जनता पार्टी की ओर से किया गया है। ब्यूरो
000000
री-स्टोर हुई सिंगरौली-निजामुद्दीन एक्सप्रेस
झांसी। पश्चिम मध्य रेलवे में नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते रेल प्रशासन की ओर से कुछ ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया था। लेकिन, अब निरस्त की गईं ट्रेनों को री-स्टोर कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 122167 सिंगरौली-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 11 व 18 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से संचालित की जाएगी। इसी प्रकार 222168 निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस भी 12 व 19 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलाई जाएगी। ब्यूरो

जलालाबाद चौधरी चरण सिंह व श्रद्धेय गायत्री देवी के साथ किला स्थित आवास पर गय्युर अली खान।