{"_id":"573776644f1c1b5c68919d85","slug":"impose-strict-curbs-on-criminals-dig","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर कड़ाई से अंकुश लगाया जाए:डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों पर कड़ाई से अंकुश लगाया जाए:डीआईजी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
dig metting, jhansi news
- फोटो : amar ujala
झांसी। डीआईजी ने शनिवार को रेंज के पुलिस कप्तानों के बैठक करके अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। लंबित मुकदमों का जल्द से जल्द निस्तारण करने की भी बात कही।
मासिक समीक्षा बैठक में डीआईजी शरद सचान ने कहा कि जिस तरह से झांसी में थानों पर खड़े वाहनों का निस्तारण किया गया है, उसी तरह से ललितपुर व जालौन में भी किया जाना चाहिए। अपराधियों को अभियान चलाकर जेल के सीखचों के पीछे भेजा जाए।
उन्होंने कहा कि वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, जिस पर तेजी से अंकुश लगाया जाना चाहिए। आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि तुलनात्मक रूप से अपराध का ग्राफ बढ़ा है, जिसे रोका जाना चाहिए। लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि थानों पर पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है,
विज्ञापन
जिसकी वजह से अधिकारियों के यहां पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। थानेदारों की शिकायत गंभीरता से नहीं सुनने की प्रवृत्ति को कार्रवाई करके रोका जाए। इस दौरान एसएसपी झांसी मनोज तिवारी, एसपी ललितपुर मोहम्मद इमरान व एसपी जालौन बबलू कुमार मौजूद थे।