{"_id":"61a2911b588846078a149542","slug":"illegle-contruction-shop-sealed-jhansi-news-jhs2097241128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की बाउंड्री तोड़कर बनवाई जा रही दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की बाउंड्री तोड़कर बनवाई जा रही दुकानें सील
विज्ञापन
shops.jpg
- फोटो : shops.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झोकनबाग स्थित क्रिश्चियन अस्पताल की बाउंड्रीवाल को तोड़कर कुछ लोगों ने उस जमीन पर कब्जा जमा लिया। यहां बाहर की ओर तीन दुकानों का निर्माण भी शुरू करा दिया। शनिवार को जेडीए दस्ते ने पहुंचकर निर्माण बंद कराकर उसे सील कर दिया। जेडीए ने निर्माणकर्ता सिविल लाइन निवासी रमेश चंद्र गुप्ता को नोटिस भी जारी किया है। पिछले एक हफ्ते से क्रिश्चियन अस्पताल की बाउंड्रीवाल तोड़कर कुछ लोगों ने वहां दुकानें बनवाई शुरू कर दी थी। यह देखकर कुछ लोगों ने नगर निगम में सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज करा दी। मंगलवार को नगर निगम दस्ते ने यहां पहुंचकर नापजोख की लेकिन, यह जमीन सरकारी नहीं निकली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जेडीए में शिकायत की। उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित के निर्देश पर जेडीए दस्ता शनिवार को पहुंचा। यहां अवैध से निर्माण कराया जा रहा था। दस्ते ने इस निर्माण को सील करते हुए बाहर की तरफ निकले हिस्से को भी जमींदोज कर दिया। उपाध्यक्ष के मुताबिक निर्माणकर्ता रमेश चंद्र गुप्ता को नोटिस भी जारी की गई है।
अवैध निर्माण रुकवाने पहुंचे जेई को भवन स्वामी ने खदेड़ा
झांसी। सीपरी बाजार के ग्वालटोली मोहल्ला में सिटी पैलेस के सामने अवैध निर्माण को रुकवाने पहुंचे स्थानीय जेई को भवन स्वामी ने खदेड़ दिया। जेई ने इसकी शिकायत प्राधिकरण अफसरों से की। शिकायत के बाद प्राधिकरण ने सीपरी बाजार पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। यहां एक भवन में शटरिंग का काम कराया जा रहा है लेकिन, मोहल्ले के लोगों ने छज्जा आदि बाहर निकालने की वजह से इसकी प्राधिकरण में शिकायत कर दी। शुक्रवार को इसकी जांच के लिए जेई मौके पर पहुंचा लेकिन, आरोप है कि भवन स्वामी ने जेई को खदेड़ लिया। जान बचाकर किसी तरह जेई वहां से भागा। सचिव के मुताबिक कार्रवाई के लिए सीपरी बाजार पुलिस को पत्र भेजा गया है।