फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ilait chorahe se gayav huya silapt

इलाइट चौराहे से गायब हुआ अनावरण का शिलापट

Tue, 10 Apr 2018 01:08 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 10 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
ilait chorahe se gayav huya silapt
nagar nigam, jhansi news - फोटो : demo
इलाइट चौराहे पर चवालीस साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा स्थापित हुई थी। तब चौराहे पर प्रतिमा के अनावरण का शिलापट भी लगाया गया था, जो अब गायब हो चुका है। इस पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बाबूलाल उदैनिया के पुत्र बृजबिहारी उदैनिया ने ऐतराज जताया है।  
विज्ञापन

इलाइट चौराहे पर 15 नवंबर 1964 को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा लगाई गई थी। इसका अनावरण प्रदेश सरकार के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री चतुर्भुज शर्मा ने किया था। चौराहे पर प्रतिमा के अनावरण का शिलापट भी लगाया गया था। जिसमें चतुर्भुज शर्मा और तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष बाबूलाल उदैनिया का नाम और अनावरण की तिथि अंकित थी।
विज्ञापन


पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र बृजबिहारी उदैनिया ने बताया कि उनके पिता 1959 से 1964 तक नगर पालिका के अध्यक्ष रहे। उन्हीं के कार्यकाल में इलाइट चौराहे पर जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा लगाई गई थी और चौराहे का नाम नेहरू चतुष्पथ रखा गया था। अनावरण का यह शिलापट कई दशकों तक चौराहे पर लगा रहा। लेकिन, बाद में चौराहे के जीर्णोद्धार के दौरान उसे हटा दिया गया और फिर दुबारा नहीं लगाया गया। यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने नगर निगम से अनावरण के पुराने शिलापट को फिर से चौराहे पर लगाने की मांग की है, ताकि लोग चौराहे का इतिहास जान सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाया जाएगा शिलापट
पुराने शिलापट को खोजा जाएगा। यदि वो नहीं मिलता है, तो हूबहू पुराने जैसा नया शिलापट बनवाकर चौराहे पर लगवाया जाएगा। चौराहे के जीर्णोद्धार के दौरान किसी की लापरवाही की वजह से यह गायब हो गया होगा।
- रामतीर्थ सिंघल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed